गोलीय दर्पण, अवतल और उत्तल दर्पण

अवतल दर्पण किसे कहते है?

गोलीय दर्पण का परावर्तक पृष्ठ अंदर की ओर या बाहर की ओर वक्त हो सकता है गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक पृष्ठ अंदर की ओर अर्थात गोले के केंद्र की ओर वक्रित है, वह अवतल दर्पण कहलाता है।

उत्तल दर्पण किसे कहते है?

वह गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक पृष्ठ बाहर की ओर वक्रित होता है, उत्तल दर्पण कहलाता है।

दर्पण का ध्रुव

गोलीय दर्पण के प्रवर्तक पृष्ट के केंद्र को दर्पण का ध्रुव कहते है। वक्रता ध्रुव को P अक्षर से दर्शाते है।

दर्पण का वक्रता केंद्र

गोलीय दर्पण के परावर्तक पृष्ठ एक गोलीय का भाग है इस गोले का केंद्र गोलीय दर्पण का वक्रता केंद्र कहलाता है। वक्रता केंद्र को C अक्षर से दर्शाते है।

दर्पण की वक्रता त्रिज्या

गोलीय दर्पण का परावर्तक पृष्ठ जिस गोलीय दर्पण का भाग है उसकी त्रिज्या दर्पण की वक्रता त्रिज्या कहलाती है। PC की दूरी वक्रता त्रिज्या के बराबर होती है।

दर्पण का मुख्य अक्ष

गोलीय दर्पण के ध्रुव और वक्रता त्रिज्या से गुजरने वाली एक सीधी रेखा को दर्पण का मुख्य अक्ष कहते हैं।

अवतल दर्पण का मुख्य फोकस

अवतल दर्पण पर मुख्य अक्ष के समांतर कुछ करने आपतित होती है। वे सभी दर्पण के मुख्य अक्ष के बिंदु पर मिल रही है। यह बिंदु अवतल दर्पण का मुख्य फोकस कहलाता है।

उत्तल दर्पण का मुख्य फोकस

उत्तल दर्पण द्वारा मुख्य अक्ष के समांतर करने किस प्रकार परिवर्तित होती हैं, उन परावर्तित किरणो को देखने पर वह मुख्य अक्ष पर एक बिंदु से आती हुई प्रतीत होती हैं। यह बिंदु उत्तल दर्पण का मुख्य फोकस कहलाता है।

फोकस दूरी

गोलीय दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच की दूरी फोकस दूरी कहलाती है। फोकस दूरी को f से दर्शाया जाता है।

दर्पण का द्वारक

गोलीय दर्पण का परावर्तक पृष्ठ अधिकांशत गोलीय ही होता है। इस पृष्ठ की एक वृत्ताकार सीमा रेखा होती है, गोलीय दर्पण के परावर्तक पृष्ठ कि इस वृत्ताकार सीमा रेखा का व्यास दर्पण का द्वारक कहलाता है।

विकृतगंधिता किसे कहते है? परिभाषा, उदाहरण और रोकने के उपाय

पुनरुदभवन किसे कहते है? | पुनजर्नन की परिभाषा, उदाहरण

Leave a Comment