जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2021 और इससे जुड़े सामान्य तथ्य| cop 26 in Hindi
दूसरे विश्व युद्ध के पश्चात पर्यावरण की खराब होती माहौल को देखकर विश्व स्तर पर सभी देशों में आपसी चर्चाएं हुई और यह तय किया गया कि सभी देश अपनी ही देश में आंतरिक पर्यावरण नियम बनाएंगे। इसके बाद 1972 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पहला विश्व जलवायु सम्मेलन आयोजित किया गया।
राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2021, 31 अक्टूबर से 12 नवंबर 2021 तक एसईसी सेंटर , ग्लासगो , स्कॉटलैंड , यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया जायेगा। इसे cop २६ के नाम से जाना जाएगा क्योंकि महामारी के चलते पिछले साल विश्व जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नही हो पाया था। COP 26 को ग्लासगो सम्मेलन भी कहा जाता है।
Ratchet mechanism (सॉफ्ट तंत्र )
2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन जो पेरिस में हुआ उसके अनुसार सभी देशों को ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लानी है उसे Ratchet mechanism कहा गया है।
संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के उद्देश्य
ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन कम करना।
पर्यावरण को साफ सुथरा रखना।
वनो को बचाकर रखना और वन संपदा में वृद्धि
यूएन की चिंता
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख कि यह चिंता है कि कार्बन उत्सर्जन में तो सभी देशों ने कमी की है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है अभी हम लक्ष्यों से बहुत दूर है।
पेरिस समझौते के अनुसार तापमान वृद्धि १.५° सेल्सियस से अभी हम सभी देश बहुत दूर है। इसलिए हमे महत्त्वाकांक्षी होना होगा।
COP 26 की अध्यक्षता कौन करेगा?
कोप 26 की अध्यक्षता यूनाइटेड किंगडम के साथ इटली की भी भागीदारी रही है।
प्रथम विश्व जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कब और कहा हुआ?
1972 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में
cop का पूरा नाम क्या है?
कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़
cop 26 का अध्यक्ष कौन है?
आलोक शर्मा
COP के सभी सम्मेलनों की लिस्ट और उनके आयोजक देश के साथ उद्देश्य
COP 3 क्योटो, जापान में हुआ क्योटो जलवायु परिवर्तन सम्मेलन दिसंबर 1997 के नाम से जानते है।
COP 4 ब्यूनस आयर्स,अर्जेंटीना में हुआ इसे ब्यूनस आयर्स जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नवंबर 1998 के नाम से जानते है।
COP 5 बॉन, जर्मनी में हुआ इसे बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन अक्टूबर 1999 से जानते है।
COP 6 हेग, नीदरलैंड में हुआ हेग जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नवंबर 2000 से जानते है।
COP 7 माराकेच, मोरक्को में हुआ इसे माराकेच जलवायु परिवर्तन सम्मेलन अक्टूबर 2001 से जानते है।
कोप 8 नई दिल्ली भारत में हुआ इसे नई दिल्ली जलवायु परिवर्तन सम्मेलन अक्टूबर 2002 के नाम से जानते है।
कोप 9 मिलान, इटली में हुआ इसे मिलान जलवायु परिवर्तन सम्मेलन दिसंबर 2003 के नाम से जानते है।
कोप 10 ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में हुआ और इसे ब्यूनस आयर्स जलवायु परिवर्तन सम्मेलन दिसंबर 2004 के नाम से जानते है।
कोप 11 मॉन्ट्रियल, कनाडा में हुआ इसे मॉन्ट्रियल जलवायु परिवर्तन सम्मेलन दिसंबर 2005 नाम से जानते है।
कोप 12 नैरोबी, केन्या में हुआ इसे नैरोबी जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नवंबर 2006 के नाम से जानते है।
कोप 13 बाली, इंडोनेशिया में हुआ इसे बाली जलवायु परिवर्तन सम्मेलन दिसंबर 2007 के नाम से जानते है।
कोप 14 पॉज़्नान, पोलैंड में हुआ इसे पॉज़्नान जलवायु परिवर्तन सम्मेलन दिसंबर 2008 नाम से जानते है।
कोप 15 कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ इसे कोपेनहेगन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन दिसंबर 2009 के नाम से जानते है।
कोप 16 कैनकन, मेक्सिको में हुआ इसे कैनकन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नवंबर 2010 के नाम से जानते है।
कोप 17 डरबन, दक्षिण अफ्रीका में हुआ इसे डरबन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नवंबर 2011 के नाम से जानते है।
कोप 18 दोहा, कतर में हुआ इसे दोहा जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नवंबर 2012 के नाम से जानते है।
कोप 19 वारसॉ,पोलैंड में हुआ वारसॉ जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नवंबर 2013 के नाम से जाना जाता है।
कोप 20 लीमा, पेरू में हुआ इसे लीमा जलवायु परिवर्तन सम्मेलन दिसंबर 2014 के नाम से जानते है।
कोप 21 पेरिस, फ्रांस में हुआ इसे पेरिस जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नवंबर 2015 नाम से जानते है।
कोप 22 माराकेच, मोरक्को में हुआ इसे माराकेच जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नवंबर 2016 के नाम से जानते है।
कोप 23 बॉन, जर्मनी में हुआ इसे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन नवंबर 2017 नाम से जानते है।
कोप 24 केटोवाइस, पोलैंड में हुआ इसे केटोवाइस जलवायु परिवर्तन सम्मेलन दिसंबर 2018 के नाम से जानते है।
कोप 25 मैड्रिड, स्पेन में हुआ इसे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन दिसंबर 2019 से जानते है।