गुरु नानक जयंती 2022 पर जानिए उनका जीवन परिचय और history, कहानियां, प्रकाश पर्व wishes sms in hindi

गुरु नानक जयंती इतिहास (history)

गुरु नानक देव सिखो के प्रथम गुरु और सिख धर्म के संस्थापक है। इसके साथ-साथ नानक देशभक्त, समाजसेवी और कवि थे। गुरु नानक का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा को रावी नदी के तट पर तलवण्डी नाम के गांव में हुआ, जो फिलहाल पाकिस्तान में पड़ता है। इनके पिताजी का नाम मेहता कालूचंद खत्री और माता का नाम तृप्ता देवी था जो खत्री हिंदू कुल से संबंध रखते थे।

जहां गुरु नानक पैदा हुए उस जगह को ननकाना साहिब कहा जाता है जिसे सिख समुदाय के राजा महाराजा रणजीत सिंह ने बनाया था।

गुरु नानक जयंती 2021 प्रकाश पर्व, गुरु पर्व | Guru Nanak Dev jayanti 2021, Guru parv

गुरु नानक जयंती को गुरपुरब के नाम से भी जाना जाता है इसका एक और नाम है वो है प्रकाश पर्व सभी को गुरु नानक देव की जयंती पर कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। 2021 में गुरपुरब को 19 नवम्बर 2021 को मनाया जायेगा।

गुरु नानक जयंती यानी प्रकाश पर्व पर क्या क्या करते है?

  • सुबह से ही प्रभात फेरी शुरू हो जाती है।
  • उसके बाद गुरु द्वारे में भजन कीर्तन करते हैं।
  • इस दिन गुरुद्वारे में रुमाला भी चढ़ाया जाता है।
  • शाम को लंगर लगाया जाता है।
  • जो गुरु नानक देव जी के सच्चे भक्त होते है वो गुरुद्वारे में कोई न कोई सेवा जरूर देते है, गुरपुरब के अवसर पर सेवा देना पुण्य माना जाता है।
  • इस दिन गुरबाणी का पाठ कराना शुभ माना जाता है।
  • इसे हिंदू धर्म की दिवाली की तरह मनाया जाता है।
गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev)
गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev)

गुरु नानक देव जीवनी | guru nanak dev biography in hindi

नाम गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev)
जयंती किस दिन है?17 नवंबर 2011, कार्तिक मास की पूर्णिमा को
जन्म तिथि और स्थान 15 अप्रैल 1469, ननकाना साहिब, पंजाब, पाकिस्तान (कार्तिक पूर्णिमा, संवत् 1527)
स्वर्गवास 22 सितंबर 1539 करतारपुर, पाकिस्तान
धर्मसिख धर्म के संस्थापक (हिंदू धर्म में बड़े बेटे को सिख बनाना हिंदू धर्म की रक्षा करना)
पत्नी का नाम सुलक्खनी देवी
माता पिता का नामलाला कल्याण राय, (पिता)
तृप्ता देवी जी (माता)
बच्चो के नाम श्री चंद,
लख्मी दास

गुरु नानक और मरदाना की कहानी

गुरु नानक एक बार जा रहे थे,लेकिन उन्होंने देखा एक स्त्री रो रही है उन्होंने उससे रोने का कारण पूंछा तो बताया की मेरे हाथ में जो मेरा बच्चा है वह मर जायेगा। तो गुरु नानक जी ने पूंछा की को मर जायेगा तब स्त्री ने बताया अबतक उसके सारे बच्चे मर गए है यह भी मर जायेगा तब नानक जी ने उसे गोद में लिया और कहा इसे मुझे दे दो और स्त्री अपने बच्चे को गुरु नानक जी को देने को तैयार हो गई। उन्होंने उसे गोद में लिया और वापस स्त्री को दे दिया और कहा अभी इसे अपने पास रखा मुझे जरुरत होगी तब मैं इसे ले जाऊंगा बाद में जाकर वह बच्चा गुरु नानक देव जी का अच्छा दोस्त और शिष्य मरदाना बना।

गुरु नानक की बहन का नाम क्या था?

सिख धर्मके संस्थापक गुरु नानक की बहन का नाम नानकी था। जो उनके भाई के नाम से काफी मिलता जुलता था।

गुरु नानक द्वारा की गई उदासियाँ?

गुरु नानक सिख धर्म के लिए चारो तरफ घूम घूम कर उपदेश देने लगे। इन्होंने चार देशों की यात्रा की इन्हे चार यात्रा चक्र कहा जाता है जिसमे भारत, अफगानिस्तान, अरब और फारस गए गुरु नानक जी की इन यात्राओं को उदासियाँ कहा जाता है।

Gurpurab 2021 date in India प्रकाश पर्व date क्या है?

गुरु पर्व , प्रकाश पर्व और गुरु नानक जयंती एक ही है इन्हे सिख धर्म के संस्थापक नानक जी की जयंती पर मनाया जाता है। जो कार्तिक मास की पूर्णिमा होती है। 2021 में पूर्णिमा 19 November को पड़ने वाली है।

भक्तिकाल और गुरु नानक देव

भारत के हिंदी साहित्य में गुरु नानक देव जी का महत्वपूर्ण स्थान है इनका काल भक्तिकाल है जिसमे ये निर्गुण धारा के ज्ञानाश्रयी शाखा के कवि है।

भक्तिभाव से परिपूर्ण होकर गुरु नानक देव जी जो भजन गाया करते थे उनका संग्रह गुरु ग्रंथ साहिब में किया गया है। 

गुरु नानक quotes in Hindi 2021

  • इन्होंने कहा ईश्वर एक ही है और वो सत्य है।
  • अगर आप घर में शांति से ध्यानमग्न रहते है तो मृत्यु के दूत आपको कभी नहीं छू सकते।
  • हमे उन बातों को बोलना चाहिए जिनसे सम्मान मिले।
  • वह व्यक्ति जिसे खुद पर विश्वास नहीं उसे ईश्वर पर विश्वास नहीं होगा।
  • उसकी चमक से सबकुछ प्रकाशमान है।
  • अपने जीवन में कभी ये न सोचे की ये असंभव है।

happy gurpurab, prakash parv, Guru Nanak jayanti 2021 wishes sms

आप सभी को गुरु पर्व, प्रकाश पर्व आप जो भी कहे गुरु नानक जयंती 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • आपको गुरु पर्व 2021 की शुभकामनाएं आप जहां कही भी है आपको सुख, शांति और समृद्धि मिले।
  • आपको और आपके परिवार को गुरु नानक देव जी की जयंती 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • मेरी और मेरे परिवार की ओर से आपके परिवार को प्रकाश पर्व 2021 की ढेरो शुभकामनाएं।

Leave a Comment