नौसेना प्रमुख आर. हरी कुमार जीवन परिचय | Vice Admiral R. Hari kumar biography in Hindi Indian Navy Chief

आर. हरी कुमार(R. Hari Kumar) का पूरा नाम राधाकृष्णन हरि कुमार है। 30 नवम्बर 2021 को एडमिरल करमबीर सिंह की सेवानिवृति के बाद हरी कुमार को नौसेना अध्यक्ष बनाया जायेगा।

  • वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार पहले पश्चिमी नौसेना कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।
Vice Admiral R Hari Kumar Indian Navy Chief (भारतीय नौसेना अध्यक्ष आर हरी कुमार)
image source : PIB

आर. हरी कुमार जीवनी | R. Hari Kumar biography in Hindi

आर. हरी कुमार का जन्म 12 अप्रैल, 1962 को त्रिवेंद्रम, केरल, भारत में हुआ। सन् 1989 में इनका विवाह Kala Nair जी से हुआ, इनका एक बच्चा भी है।

पूरा नाम (full name)आर. हरी कुमार (R. Hari Kumar)
जन्म तिथि और स्थान (Date of birth & place)12 अप्रैल 1962, त्रिवेंद्रम, केरल, भारत
उम्र (age)59 साल
पत्नी का नाम (wife’s name)Kala Nair (1989 में विवाह)
पद वाइस एडमिरल (vice Admiral)
मेडल पुरस्कार (medals &. Awards)परम विशिष्ट सेवा मेडल,
अति विशिष्ट सेवा मेडल,
विशिष्ट सेवा मेडल
नौसेना में सेवा1 जनवरी 1983 से अब तक
पसंद बैडमिंटन खेलना, पैदल चलना

आर हरी सिंह का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा (education qualification)

1962 में युद्ध के समय केरल राज्य में जन्मे राधाकृष्ण हरी कुमार का विवाह कला नायर से हुआ और उनसे उनकी एक बेटी भी है। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, तंजावुर से की। हाई स्कूल की पढ़ाई मन्नम मेमोरियल आवासीय हाई स्कूल से करके गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज, तिरुवनंतपुरम प्री डिग्री कोर्स किया। 1981 में आर हरी कुमार ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की डिग्री हासिल की, और बाद में किंग्स कॉलेज लंदन मास्टर्स की डिग्री ली। मुंबई विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में MPhil किया।

राधाकृष्ण हरी कुमार का नौसेना सफर

आर. हरी कुमार 1 जनवरी 1983 को नौसेना ने शामिल हुए। राधाकृष्ण को रणवीर की कमान के लिए विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था उनको 2012 में नेवल वॉर कॉलेज, गोवा का कमांड नियुक्त किया गया। और 2014 में उन्होंने नौसेना के पश्चिमी बेड़े की कमान संभाली। लेकिन 2015 में इन्होंने अपने साथी को पश्चिमी बेड़े की कमान सौंप दी। 1 अगस्त 2018 को उन्होंने वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला के स्थान पर COP का पद संभाला।

यह भी पढ़े

Leave a Comment