महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस और उनका उद्देश्य

  • 4 जनवरी को लुइ ब्रेल दिवस मनाया जाता है, यह दिवस लुई ब्रेल के जन्मदिन पर जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  • 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन महात्मा गांधी अफ्रीका से वापस आए थे।
  • 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य संपूर्ण विश्व में हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना है।
  • 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है, इसको स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  • 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है, इस दिन सेना जगह जगह शक्ति प्रदर्शन करती है।
  • 25 जनवरी को भारतीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य भारत देश में पर्यटन को बढ़ावा देना और उसका प्रचार प्रसार करना है।
  • 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत का संविधान बनकर लागू हुआ था।
  • 26 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क व उत्पाद दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क में कमी लाकर व्यापार को बढ़ाना है।
  • 30 जनवरी को सर्वोदय दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य उन लोगो को श्रृद्धांजलि देना और याद करना है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी।
  • 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है इसे ही सर्वोदय दिवस भी कहते है।
  • 30 जनवरी को कुष्ठ निवारण दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य कुष्ठ रोगी के प्रति लोगो की सहानुभूति के साथ उनको समाज की मुख्य धारा से जोडना है।
  • 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य केंसर के प्रति जागरूकता और कैंसर रोगियों की पहचान कर उनका इलाज करना है।
  • 12 फरवरी को गुलाब दिवस मनाया जाता है, यह वेलेंटाइन वीक का एक हिस्सा है जिसे प्रेमी जोड़े मानते है।
  • 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, इसका उद्देश्य कुछ भी नही है पश्चिमी संस्कृति में इसे जोर शोर से मनाया जाता है।
  • 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है,इसका उद्देश्य अपनी मातृभाषा को बोलने में संदेह नहीं होना चाहिए। और अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए।
  • 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य उत्पादों पर सही तरीके से कर लगाना शामिल है।
  • 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य लोगो विज्ञान के प्रति रुचि और उसका प्रचार कर वैज्ञानिक क्षेत्रो में आगे बढ़ाना है।
  • 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वन्य जीवो की रक्षा और उनकी नस्ल सुधार के साथ-साथ उनके भोजन को व्यवस्था भी होता है।
  • 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य सुरक्षा और औधौगिक सुरक्षा भी है।
  • 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, यह दिवस सबसे पहले रूस से हुए जिसके बाद हर साल इसे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओ को बराबरी का हक दिलाना है।
  • 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कारखानों और सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा करना है।
  • 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा अधिकार देना और उनकी रक्षा करना है।
  • 18 मार्च को आयुध निर्माण दिवस मनाया जाता है, इस दिन आयुध दौड़ का आयोजन किया जाता है।
  • 20 मार्च को विश्व खुशहाली दिवस एवं विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है, खुशहाली दिवस का उद्देश्य मनुष्य को अपने जीवन में खुशहाली का महत्त्व दिखाना। और गौरैया दिवस का उद्देश्य गौरैया की घटती हुए जनसंख्या है।
  • 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य विश्व वनों की रक्षा और उनको बढ़ाना है।
  • 22 मार्च को विश्व जल संरक्षण दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य विश्व में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना है।
  • 30 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है, इस दिन सरदार भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु जैसे वीर देशभक्तों को फांसी की दी गई।
  • 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य लोगो को मौसम विज्ञान के बारे में बताना और इसमें हो रहे बदलावों को समझना है।
  • 30 मार्च को राम मनोहर लोहिया जयंती मनाई जाती है, इस दिन राम मनोहर लोहिया का जन्म हुआ।
  • 24 मार्च को विश्व टीवी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य क्षय रोगों को कम करना और उनकी पहचान कर इलाज करना है।
  • 24 मार्च को ही ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस मनाया जाता है।
  • 26 मार्च को बांग्लादेश का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • 25 मार्च को गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस मनाया जाता है, देश की आजादी में हिंदू मुस्लिम दंगो को रोकते हुए उन्होंने अपना बलिदान दिया।
  • 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है, इसे इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट के स्थापना दिवस पर मनाया जाता है।
  • 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म चेतना दिवस मनाया जाता है, इसमें ऑटिज्म रोग से ग्रस्त व्यक्ति के प्रति घर वालो और बाहर के लोगो को समझाया जाता है।
  • 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, इसको विश्व स्वास्थ संगठन के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाती है, इस दिवस की समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

गोलीय दर्पण, अवतल और उत्तल दर्पण

पुनरुदभवन किसे कहते है? | पुनजर्नन की परिभाषा, उदाहरण

विकृतगंधिता किसे कहते है? परिभाषा, उदाहरण और रोकने के उपाय

भारत की राज्यसभा में सदस्यों की संख्या

Leave a Comment