सूडान में तख्तापलट

सूडान में बनी अंतरिम सरकार का सेना ने तख्तापलट कर दिया है और सरकार के मंत्रियों और प्रधानमंत्री को गिरफ्तार कर आपातकाल की घोषणा कर दी है। जनरल अब्देल फतह अल बुरहान ने तख्तापलट करने के बाद देश को संबोधित किया और पाने संबोधन में मंत्रिमंडल भंग करने का एलान किया।

तख्तापलट के बाद सूडान में क्या होगा

लेफ्टिनेंट जनरल अब्देल फ़तेह अल बुरहान ने ये भी कहा कि 2023 में चुनाव कराए जाएंगे। और वर्तमान मंत्रिमंडल भंग किया जाता है।

प्रधानमंत्री अब्दल्लाह हेमदोक और अन्य सरकारी अधिकारियों को सैन्य बलों ने गिरफ़्तार कर लिया गया। सूचना मंत्रालय के मुताबिक तख्तापलट की कोशिशों का विरोध करने के बाद पीएम को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।और अब देश सेना के अधिकार क्षेत्र में आ गया है।

सूडान से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक और इंटरनेट बंद

सूडान में तख्तापलट होते ही इंटरनेट को बंद कर दिया गया है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई है। खारतूम एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है और सभी जगह सैनिकों का भारी जमावड़ा मौजूद है।

तख्तापलट के बीच कुरान के कुछ सरकारी चैनलों ने नील नदी के दृश्य दिखाएं और देशभक्ति गीत बजाए।

तख्तापलट के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे लोगों को सेना खदेड़ने में कामयाब रही कुछ पर आंसू गैस के गोले तो कहीं हिंसात्मक कार्रवाई की जा रही है।

सूडान के तख्तापलट पर लोकतांत्रिक समूह

लोकतंत्र के समर्थक लोगों और समूहों ने लोगों से सड़क पर आकर तख्तापलट के विरुद्ध बोलने के लिए आवाहन किया और सभी को प्रदर्शन के लिए तत्पर किया। और सेना से अनुरोध किया कि वे 2019 की सत्ता सांझा करण समझौते का पालन करें।

विश्व के सभी देश इस गरीब देश सूडान के लिए आवाज उठा रहे हैं अमेरिका और इंग्लैंड तक कि देश चर्चा में बना हुआ है। सभी परीक्षाओं के लिए एक नया प्रश्न भी बनकर तैयार हुआ है कि सूडान में दो बार तख्तापलट हो चुका है एक बार 2019 में और एक बार 2021 में।

2019 सूडान तख्तापलट

11 अप्रैल 2019 को दोपहर 1:00 बजे सूडान में पहली बार तख्तापलट हुआ। जिसके बाद सेना और सरकार में संधि हो गई और सत्ता बटवारा हुआ। लेकिन अब अक्टूबर 2021 में सूडान फिर से तख्तापलट की आग में झुक चुका है।

जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2021 और इससे जुड़े सामान्य तथ्य| cop 26 in Hindi

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021

Leave a Comment