Ganga Vilas Cruise का उद्घाटन माननीय नरेंद्र दामोदर मोदी जी ने 13 जनवरी 2023 को वर्चुअल तरीके से किया | देश और विदेश से इस गंगा विलास क्रूज पर यात्रा करने के लिए बहुत से लोग उत्सुक है | और मिडिल क्लास के लिए ये एक सपना जैसा है | लेकिन आपको बता दें की आप आप गंगा विलास क्रूज पर यात्रा करने की सोच रहे है तो यहां हम बतायेगे की आप Ganga Vilas Cruise का टिकट कैसे बुक करें और इसकी यात्रा कैसे करें | यहां Ganga Vilas Cruise के बारें में १० रोचक बातें बतायेगे जो आपका दिमाग हिला डालेगीं |
![](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2023/01/Ganga-Vilas-Cruise-1024x490.png)
गंगा विलास क्रूज कहाँ से कहाँ तक चलेगा ?
गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) दुनिया का सबसे लंबा यात्री क्रूज है | गंगा विलास क्रूज की यात्रा यूपी के वाराणसी से शुरू होकर असम के डिब्रूगढ़ तक सम्पन्न होगी |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारत के देशवासियों के लिए एक और तोहफा दिया है | इस लक्ज़री क्रूज का उद्घाटन लोहरी के दिन यानि 13 जनवरी 2023 को किया | इस मौके पर पीएम मोदी जी कुछ महत्वपूर्ण काम होने की वजह से, इसका उद्घाटन वर्चुअल तरीके से किया गया | यह वर्चुअल तरीका भारत के डिजिटल इंडिया को सफल बनाने के लिए किया गया है |
गंगा विलास क्रूज क्या है और एक दिन का किराया कितना है?
गंगा विलास क्रूज एक लग्सरी क्रूज है | जो मिडिल क्लास के लोगों के लिए नहीं बना है | आप गंगा विलास क्रूज का किराया जानकर दंग रह जाएंगे | गंगा विलास क्रूज में एक दिन का किराया 50 हजार रुपये है | जो एक मिडिल क्लास के लिए सपने के बराबर है | अक्सर आपके मन में यह ख्याल आ रहा होगा कि एक मिडिल क्लास व्यक्ति गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) की यात्रा कर सकता है | तो जबाब है नहीं | शायद भारत सरकार भविष्य में आम लोगों के लिए टिकट का किराया थोड़ा कम कर दें |
अब बात आती है गंगा विलास क्रूज के बारे में ऐसी 10 बातें जो आपको हैरान कर सकती हैं | यहां हम बतायेगें कि गंगा विलास क्रूज में कौन कौन की ऐसी सुवधाएं है कि किराया 50 हजार प्रतिदिन है |
- गंगा विलास क्रूज, 13 जनवरी को 31 विदेशी यात्रियों को लेकर वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के रविदास घाट से डिब्रूगढ़ (असम) के लिए रवाना हो चूका है |
- गंगा विलास क्रूज लगभग 3200 किलोमीटर का सफर 51 दिन में पूरा करेगा |
- गंगा विलास क्रूज में जिम, स्पा सेंटर, लेक्चर हाउस, लाइब्रेरी है |
- वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक का मिनिमम (कम से कम ) किराया 12 लाख रुपए है |
- इतने लम्बे सफर के लिए इस क्रूज़ में 60 हजार लीटर का फ्रेश वाटर स्टोरेज है |
- दुनिया की सबसे लम्बी क्रूज यात्रा गंगा नदी से प्रारम्भ होगी तो इस यात्रा में जल प्रदुषण का विशेष ध्यान रखा जायेगा | विशेषज्ञों का मानना है कि इससे गंगा और पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा |
- गंगा विलास क्रूज़ में फाइव स्टार होटल जैसी फैसेलिटीज है और 18 लग्जरी कमरें हैं |
- इस क्रूज में 36 पर्यटक और 40 क्रू मेंबर के रहने की व्यवस्था है |
- 50 दिनों में गंगा विलास क्रूज में सवार पर्यटक 50 पर्यटन स्थल का दीदार करेंगे |
- भारत में जल परिवहन की सबसे लंबी और रोमांचकारी नदी क्रूज यात्रा जो 13 जनवरी 2023 को शुरू हो चुकी है |