Battlegrounds mobile India यानी यूं कहे PubG Mobile India जो अपना नाम बदलकर भारत में वापस आया था उसे भारत में वापस से ही पूरे तरीके से ही बैन करने की तैयारी भारत सरकार कर रही है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे की PubG पर बैन क्यों लगाया गया था और क्या अब BGMI पर भी उसी की तरह Ban लगाया जा सकता है हम पूरी ख़बर को विस्तार से आपके सामने लाएंगे तो लेख को पूरा पढ़ना।

भारत में PubG को Ban क्यों किया गया था?
जैसा कि आप सभी को याद होगा की पबजी को भारत में प्राइवेसी कारणों से बैन किया गया था उसके ऊपर सेक्शन 69ए लगाया गया था। उसके बाद कई ऐसे गेम को भी भारत में बैन किया गया जिनमें चीनी कंपनियों की इन्वेस्टमेंट थी।
BGMI के साथ 50 App गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटाई गई
ऐसा पहली बार नहीं है कि भारत सरकार ने ऐप पर बैन लगाया है इससे पहले भी सरकार कई बार चाइनीज ऐप पर बैन लगा चुकी है और इस बार भी सरकार के निशाने पर 50 ऐप है जिनमे जीबीएमआई भी एक है।
- क्यों नही खरीदना चाहिए ओप्पो रेनो 8 प्रो 5जी फोन
- किच्चा सुदीप की विक्रांत रोना फिल्म यहां से करें डाउनलोड
- आरईईटी उत्तर कुंजी 2022 स्तर 1 और 2 पीडीएफ डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
- वीवो टी1एक्स आपको क्यों खरीदना चाहिए और क्यों नही
भारत में BGMI पर प्रतिबंध (Ban) क्यों है?
भारत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को क्यों बैन किया गया है इसका कारण अभी तक सरकार ने साफ नहीं बताया है लेकिन कथित तौर पर हाल ही में हुई ऑनलाइन गेम को लेकर हुई घटना में एक 16 साल के लड़के ने अपनी मां के हत्या कर दी और भारतीय कानून प्रवर्तन इसकी जांच में लगा है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का भी बयान इसको लेकर समाने आया है की साल 2020 में PUBG पर बैन लगाया गया था लेकिन थोड़े ही दिन बाद गेम अपना अवतार बदलकर Battlegrounds Mobile India नाम से भारत में आया है।
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की पैरंट कंपनी क्राफ्टन में टेंसेंट का 50% हिस्सेदारी है जिसके कारण भी गेम को बैन किया जा सकता है क्योंकि इसी कारण से पहले भारत में फ्री फायर बैन हुआ था।
भारत में बीजीएमआई प्रतिबंध पर गूगल और क्राफ्टन ने क्या कहा?
आदेश मिलने पर, स्थापित प्रक्रिया का पालन करते हुए, हमने प्रभावित डेवलपर को सूचित कर दिया है और भारत में प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऐप तक पहुंच को अवरुद्ध कर दिया है।
Google Play Store
हम स्पष्ट कर रहे हैं कि Google Play से BGMI को कैसे हटाया गया और विशिष्ट जानकारी मिलने के बाद हम आपको बताएंगे।
Crafton
इन बयानों से ये स्पष्ट होता है की सरकार ने क्राफ्टन कंपनी और गूगल को भी अभितक नही बताया है की इस गेम को क्यों बैन किया गया है।
BGMI Ban होने से Gamers में निराशा की लहर
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया जैसे ही गूगल प्ले स्टोर एप्पल एप स्टोर से हटाया गया गेमर्स में निराशा की लहर दौड़ पड़ी और एक हड़कंप सा मच गया। Android And iOS दोनो के ही यूजर इसे लेकर निराश नजर आए। क्योंकि अब कोई भी इन्हें आधिकारिक तौर पर Download नही कर पाएंगे।
PubG New State Mobile अभी तक आपके लिए उपलब्ध
हालांकि क्राफ्टन कंपनी का ही दूसरा गेम पब्जी न्यू स्टेट मोबाइल प्ले स्टोर एप स्टोर दोनों पर ही उपलब्ध है और आप उसे खेल सकते हैं और थर्ड पार्टी ऐप से आप बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़े
- आजादी का अमृत महोत्सव निबंध pdf स्लोगन, कविता, भाषण अर्थ in Hindi |aajadi ka Amrut mahotsav in Hindi
- लाल सिंह चड्ढा रिव्यू, रिलीज डेट, कास्ट, ट्रेलर, गाने | Laal Singh Chaddha Movie 2022: Release Date, Trailer, Songs, Cast, Budget, Review In Hindi (Aamir Khan, Karina Kapoor, Naga Chaitanya, 11 August)
- गूगल पिक्सल 6A रिव्यू, प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स & फीचर्स | Google Pixel 6a Review, Price, Specifications In Hindi (6GB RAM, 128GB ROM, 4410 mAh Battery, 12.2MP Camara)