Battlegrounds mobile India यानी यूं कहे PubG Mobile India जो अपना नाम बदलकर भारत में वापस आया था उसे भारत में वापस से ही पूरे तरीके से ही बैन करने की तैयारी भारत सरकार कर रही है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे की PubG पर बैन क्यों लगाया गया था और क्या अब BGMI पर भी उसी की तरह Ban लगाया जा सकता है हम पूरी ख़बर को विस्तार से आपके सामने लाएंगे तो लेख को पूरा पढ़ना।
Contents
जैसा कि आप सभी को याद होगा की पबजी को भारत में प्राइवेसी कारणों से बैन किया गया था उसके ऊपर सेक्शन 69ए लगाया गया था। उसके बाद कई ऐसे गेम को भी भारत में बैन किया गया जिनमें चीनी कंपनियों की इन्वेस्टमेंट थी।
ऐसा पहली बार नहीं है कि भारत सरकार ने ऐप पर बैन लगाया है इससे पहले भी सरकार कई बार चाइनीज ऐप पर बैन लगा चुकी है और इस बार भी सरकार के निशाने पर 50 ऐप है जिनमे जीबीएमआई भी एक है।
भारत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को क्यों बैन किया गया है इसका कारण अभी तक सरकार ने साफ नहीं बताया है लेकिन कथित तौर पर हाल ही में हुई ऑनलाइन गेम को लेकर हुई घटना में एक 16 साल के लड़के ने अपनी मां के हत्या कर दी और भारतीय कानून प्रवर्तन इसकी जांच में लगा है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का भी बयान इसको लेकर समाने आया है की साल 2020 में PUBG पर बैन लगाया गया था लेकिन थोड़े ही दिन बाद गेम अपना अवतार बदलकर Battlegrounds Mobile India नाम से भारत में आया है।
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की पैरंट कंपनी क्राफ्टन में टेंसेंट का 50% हिस्सेदारी है जिसके कारण भी गेम को बैन किया जा सकता है क्योंकि इसी कारण से पहले भारत में फ्री फायर बैन हुआ था।
आदेश मिलने पर, स्थापित प्रक्रिया का पालन करते हुए, हमने प्रभावित डेवलपर को सूचित कर दिया है और भारत में प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऐप तक पहुंच को अवरुद्ध कर दिया है।
Google Play Store
हम स्पष्ट कर रहे हैं कि Google Play से BGMI को कैसे हटाया गया और विशिष्ट जानकारी मिलने के बाद हम आपको बताएंगे।
Crafton
इन बयानों से ये स्पष्ट होता है की सरकार ने क्राफ्टन कंपनी और गूगल को भी अभितक नही बताया है की इस गेम को क्यों बैन किया गया है।
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया जैसे ही गूगल प्ले स्टोर एप्पल एप स्टोर से हटाया गया गेमर्स में निराशा की लहर दौड़ पड़ी और एक हड़कंप सा मच गया। Android And iOS दोनो के ही यूजर इसे लेकर निराश नजर आए। क्योंकि अब कोई भी इन्हें आधिकारिक तौर पर Download नही कर पाएंगे।
हालांकि क्राफ्टन कंपनी का ही दूसरा गेम पब्जी न्यू स्टेट मोबाइल प्ले स्टोर एप स्टोर दोनों पर ही उपलब्ध है और आप उसे खेल सकते हैं और थर्ड पार्टी ऐप से आप बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया भी डाउनलोड कर सकते हैं।
WPL 2023, UPW vs MI Today Match: वूमेंस प्रीमियर लीग में एलिमिनेटर मुकाबला उत्तर प्रदेश…
Bihar Board BSEB Class 12th Result Marksheet Download Direct Link Official Website Sarkari Result in…
India vs Australia 3rd ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कल दोपहर…
MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में समुद्र के किनारे से कुछ…
Rajasthan SET Admit Card 2023 Sarkari Result: राजस्थान स्टेट स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट (SET) के एडमिट…
बिहार के YouTuber और पत्रकार मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया…