[Yoga] भुजंगासन (Cobra Pose) करने के तरीके और सावधानियां

भुजंगासन(Bhujangasana) एक सूर्य नमस्कार है, जिसका 12 सूर्य नमस्कार में 8 वा स्थान है। इसे कोबरा आसन (Cobra Pose) भी कहते है और हिंदी में सर्प को भुजंग कहते है वहीं से इसका नाम भुजंगासन पड़ा। 

भुजंगासन में आप जमीन के बल लेट जाएं और सांप जैसे अपने फन को उठाता है वैसे ही आप अपने चेहरे को ऊपर की ओर उठाएं। 

सावधानियां | Precautions


  • भुजंगासन को हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए।

  • भुजंगासन या कोई और Yoga भी आपको सुबह करना लाभदायक होता है।

  • अगर आप हर्निया की बीमारी से पीड़ित है तो आपको कोबरा पोज नही करना चाहिए।

  • आप आसन करते समय ज्यादा ना मुड़े और अगर पेट में कोई रोग या कमर में दर्द है तो भी Bhujangasana ना करें।

  • कमर को झटका नहीं देना है और सिर दर्द में भी आसन ना करें।

  • यदि आपको किसी भी तरह की दिक्कत है तो आप सर्टिफाइड योगा गुरु (Yoga Expert) से सलाह जरूर लें वरना आसन ना करें।

लाभ | Benifits


  • आपकी रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, और पीठ ने लचीलापन आता है।

  • फेंफड़ों की शुद्धि के लिए भुजंगासन किया जाता है।

  • पित्ताशय मजबूत होता है और पाचन क्रिया में फायदा मिलता है।

  • यह सायटिका, किडनी और पाचन संबंधी बीमारियों के ठीक करता है।

  • महिलाओं के लिए यह महावारी चक्र ने फायदेमंद साबित होता है।

  • सोने की समस्या और ख़ून की खराबी की भी भुजंगासन सही कर सकता है।

भुजंगासन कैसे करें? | How To Do Bhujangasana


  • पेट के बल जमीन पर लेट जाएं और हाथो को जमीन पर रखकर आसमान की तरफ गर्दन और चेहरा उठाएं और साथ में अपने पैर के टखने मिलते हुई होने चाहिए।

  • शरीर के वजन को हथेलियों पर डाल दे और कोहनी मुड़ी हुई और सिर पीठ की ओर जाता हुआ।

  • कंधे कान से दूर होने चाहिए। और शरीर तना हुआ होना चाहिए।

  • ऐसा 15 से 20 सेकंड करके अपने शरीर को आराम दें और बाद ने दुबारा करें। ऐसा आप 5 से 6 बार कर सकते है।

भेक भुजंगासन (Bheka Bhujangasana)


  • टांगे घुटनों से मुड़ी हुई होती हैं।

  • पैर जांघो के नीचे पालथी मारकर रखे जातें है।


Note:- इसकी सलाह केवल योगियों या योग एक्सपर्ट को ही दी जाती है। 

सलाह

हमने ये लेख जानकारी के उद्देश्य से बनाया है आप बिना योग गुरु की सलाह और डॉक्टर की सलाह के योग ना करें वर्ना इसके जिम्मेदार आप खुद होंगे।