FIR का सरकारी नौकरी पर प्रभाव क्या सरकारी नौकरी लग सकते है?

कई लोगो के मन में सवाल होता है की यदि उनके ऊपर केस दर्ज (FIR) हो गया तो क्या वे सरकारी नौकरी (Govt. Job) नहीं लग सकते तो आज हम आपको इसका जवाब देने वाले है।

सबसे पहले जानते है FIR

  • FIR की Full Form होती है Frist Information Report.
  • FIR दर्ज होना आजकल आम बात है जिससे ये नही पता चलता की उसी व्यक्ति ने अपराध किया है।
  • एफआईआर होने के बाद जजमेंट आने से अपराधी साबित होता है।

सरकारी नौकरी वाले के ऊपर FIR का प्रभाव | Effect of FIR On Government Employee

  • अगर आप सरकारी नौकरी कर रहे हैं और आपके ऊपर FIR होती है तो सरकार आपको जॉब से नही निकाल सकती हां अगर केस का फैसला आपके खिलाफ आता है और आपके ऊपर आरोप सिद्ध होता है तो आपको सरकारी जॉब से हाथ धोना पड़ सकता है।
  • क्या हर केस में गवर्नमेंट आपको जॉब से निकालेगी? इसका जवाब है नहीं govt हमेशा सीरियस case में या कोई ऐसा Case जिसमे आपका नैतिक पतन हो जाए उसमे ही आपको जॉब से निकालती है।
  • उदाहरण :- रेप, चोरी, मर्डर आदि
  • गवर्नमेंट एम्पलाई को कब सस्पेंड कर सकती है? इसका जवाब नही है अगर आप पर कोई केस लगता है तो पुलिस आपको पकड़कर 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने ले जाती है और यदि मजिस्ट्रेट को लगता है कि इस केस में बैल दी जा सकती है तो वह आपको बैल दे देता है।

अबतक तो हमने बात की जो पहले से ही सरकारी अधिकारी लेकिन अब हम बताएंगे की जो सरकारी जॉब की चाहत रखते है उनके ऊपर यदि केस हो जाए तो उनके ऊपर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

सरकारी नौकरी पाने वाली पर FIR का प्रभाव

सरकार ने ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है लेकिन हमारे सुप्रीम कोर्ट ने इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दी है जिसके अनुसार यदि आपके ऊपर कोई भी केस दर्ज है तो उसकी जानकारी आपको सरकारी नौकरी के फॉर्म भरने से पहले देनी चाहिए कोई भी जानकारी आपको छुपानी नहीं चाहिए।

छोटे-मोटे केस जैसे पड़ोसी से झगड़ा या कोई और छोटा सा केस आपको सरकारी नौकरी में कोई दिक्कत नही दे सकते। लेकिन बड़े केस जिनमे नैतिक पतन की संभावना है आपको कोई भी इंप्लॉयर सरकारी या प्राइवेट नौकरी देने से मना कर सकता है।

अगर आप नौकरी से पहले अपने क्रिमनल रिकॉर्ड को छिपाते है तो और बाद में सरकार को पता चलता है तो सरकार को ये अधिकार है की वो आपको नौकरी से निकाल सकती है। और अबतक जो सैलरी आपको दी है वो भी आपसे वापस ली जा सकती है।

यह भी पढ़े

Leave a Comment