CTET 2022 Correction Window Opens: सीटीईटी 2022 फॉर्म में सुधार का डायरेक्ट लिंक और संपादित करने का तरीका

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 के लिए आज ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दी है पंजीकृत उम्मीदवार 3 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) ctet.nic.in के माध्यम से अपने सीटीईटी फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

CTET 2022 की परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक रहेगी।

सीटीईटी परीक्षा 2022 से पहले फॉर्म में सुधार 28 नवम्बर 2022 से 03 दिसंबर 2022 तक किया जा सकता है उसके बाद किसी भी परिस्थिति में सुधार नहीं किया जायेगा ऐसा बोर्ड का कहना है।

सीटीईटी 2022 की लेटेस्ट खबरों से जुड़े रहने के लिए आप हमारा टेलीग्राम चैनल जरूर ज्वाइन करें।

सीटीईटी 2022 टेलीग्राम चैनल

सभी उम्मीदवार अपनी परीक्षा का शहर भी बदल सकते हैं यह सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगी। जिस भी शहर में क्षमता उपलब्ध होगी वह सभी कैंडिडेट्स के लिए उपलब्ध रहेगा।

सीटीईटी 2022 फॉर्म करेक्शन का विभागीय नोटिस डाउनलोड करें

CTET करेक्शन विंडो 2022 के लिए निम्नलिखित चरणों को फॉलो करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) ctet.nic.in पर जाएं।
  • “CTET Dec-22 के लिए ऑनलाइन सुधार” पर क्लिक करें।
  • अब आप एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • अब अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार करें और उसे सबमिट कर देवें।
  • साथ में सुधार की कॉपी डाउनलोड करना और उसका प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

CTET 2022 Correction Online Direct Link

यह भी पढ़े

Leave a Comment