Delhi–Mumbai Expressway News: जानें दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की सभी ताजा ख़बरें, टोल टैक्स रेट

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत की राजधानी दिल्ली से भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को जोड़ने वाला एक 1350 किलोमीटर लंबा 8 लेन चौड़ा और 12 लेन तक विस्तार योग्य एक एक्सप्रेसवे है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे | Delhi–Mumbai Expressway Hindi
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे | Delhi–Mumbai Expressway Hindi

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कुछ तथ्य | Delhi–Mumbai Expressway Facts In Hindi

  • हाईवे परियोजना का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 8 मार्च 2019 को सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की उपस्थिति में हुआ।
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना में जमीन अधिग्रहण सहित कुल एक लाख करोड़ यानी 13.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर लगे है।
  • इस एक्सप्रेसवे पर NHAI द्वारा जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फरीदाबाद के सेक्टर 65 तक एक अतरिक्त 31 किलोमीटर लंबा रोड बनाया जायेगा।
अधिकार क्षेत्र भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI
लंबाई 1,350 किमी (840 मील)
निर्माण कार्य 8मार्च 2019 से वर्तमान
उत्तरी किनारे पर बसे शहर डीएनडी फ्लाईवे (दिल्ली),
सोहना (हरियाणा)
दक्षिणी किनारे पर बसे शहर जेएनपीटी (महाराष्ट्र),
विरार (महाराष्ट्र)
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे किन राज्यों से गुजरेगादिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र
बड़े शहर जो रास्ते में पड़ेंगेनई दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सोहना, मेवात जिला, अलवर, बांदीकुई, दौसा, सवाई माधोपुर, कोटा, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, विरार और मुंबई
  • 12 फरवरी 2023 को पीएम श्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करेंगे।
  • इस रोड पर हर 50 किलोमीटर पर इंटरचेंज बनाएं गए है जहां से गाडियां चढ़ सकती है उतर सकती हैं।

कैसे लगेगा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की सबसे खास बात यह है कि इस रोड पर कहीं पर भी टोल टैक्स नहीं लगाए गए हैं। इस रोड पर आप हाईवे पर चढ़ने और उतरने वाले स्थान पर टोल गेट पाएंगे यानी आपने जितने किलोमीटर इस रोड पर सफर किया उतना ही टोल आपको देना होगा।

आपको प्रति किलोमीटर मात्र 35 पैसे का टोल देना होगा जो की बाकी जगह के मुकाबले सही ही लगता है।

यह भी पढ़े

Leave a Comment