दिल्ली के राजपथ का नाम बदलकर कार्तव्य पथ किया गया जानें क्या है इसका इतिहास?

बीजेपी की केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा की वर्तमान का नाम राजपथ औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।

दिल्ली के राजपथ का  नाम बदलकर कार्तव्य पथ किया गया जानें क्या है इसका इतिहास?
दिल्ली के राजपथ का नाम बदलकर कार्तव्य पथ किया गया जानें क्या है इसका इतिहास?

राजपथ का नाम आज से कर्तव्यपथ होगा और इस लेख में हम जानेंगे की कैसे इसका नाम राजपथ पड़ा और इससे पहले इसका नाम क्या था और राजपथ का संपूर्ण इतिहास क्या है?

राजपथ (वर्तमान में कर्तव्य पथ) इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से राष्ट्रपति भवन तक है। इस तीन किलोमीटर लंबे रास्ते पर गणतंत्र दिवस की परेड निकलती है लेकिन अब 26 जनवरी की परेड कर्तव्य पथ पर निकलेगी।

तीसरी बार बदला गया है इस रास्ते का नाम

ऐसा नहीं है कि राजपथ का नाम पहली बार बदला गया है अंग्रेजी शासन कल में राजपथ का नाम Kingsway हुआ करता था लेकिन भारत की स्वतंत्रता के बाद इसका नाम बदलकर किंग्सवे का हिंदी अनुवाद राजपथ कर दिया गया यानी राजा का रास्ता जो एक गुलामी की दासता को दर्शाता है।

राजपथ का निर्माण साल 1920 में किया गया और इसका नाम Kingsway रखा गया इसके पीछे की कहानी भी है क्योंकि साल 1905 में इंग्लैड के महाराजा जॉर्ज पंचम के सम्मान में लंदन में Kingsway नाम की रोड बनाई गई थी बाद में उसी की तर्ज पर जब राजधानी कोलकाता से दिल्ली बनाई गई तब जॉर्ज पंचम दिल्ली आए और उनके सम्मान में इस रोड का निर्माण किया गया।

यह भी भारतीय प्रधानमंत्री के औपनिवेशिक मानसिकता की निशानियों को भारत से निकाल फैंकने के लिए एक अगला कदम है।

यह भी पढ़े

Leave a Comment