गोमुखासन योग | करने का सही तरीका, फायदे और सावधानियां

गोमुखासन योग (Cow Face Pose) यह तीन शब्दों से मिलकर बना है जिसमें गौ का अर्थ गाय और मुख का अर्थ चेहरा और आसन का अर्थ मुद्रा होता है। इसका अर्थ अपने शरीर को गाय के मुख के समान बना लेना ही गौमुखासन(gomukhasana)

है।

  • गोमुखासन हठ योग श्रेणी का सबसे लोकप्रिय आसन माना जाता है।
  • महिलाओं के लिए लाभदायक होने के साथ साथ वजन कम करके आपके शरीर को सुंदर बनाया है।

गोमुखासन करने की विधि | Step by Step Instructions for Cow Face Pose

Time needed: 2 minutes

गोमुखासन को सही ढंग से करने की विधि आपको नीचे कुछ स्टेप में बताई जा रही है। आप इसको 2 मिनट के समय में कर सकते हैं।

  1. जगह ढूंढकर योगा मैट बिछाएं?

    सबसे पहले आप एकांत वाली जगह ढूंढे जहां साफ हवा की आवाजाही हो और फिर वहां अपनी योगा मैट बिछाकर सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं।गोमुखासन योग करने का सही तरीका, फायदे और सावधानियां

  2. बाएं पैर को ठीक करें?

    अब अपने बाएं पैर को मोड़कर अपने दाएं नितंब के नीचे ले जाएं।

  3. दाएं पैर को ठीक करें?

    अब अपने दाएं पैर को भी इसी प्रकार बाएं पैर के ऊपर मोड़कर रखे और अपने दोनो पैरो के घुटने एक दूसरे को स्पर्श करते रहें।

  4. हाथों को करें ठीक?

    अब आप अपने दाएं हाथ को उठाकर अपनी पीठ की ओर मोड़कर बाएं हाथ को नीचे की ओर से पकड़ लें।

  5. गर्दन और कमर की स्थिति?

    अपनी गर्दन और कमर को सीधा रखे और आप इसे दोनो तरफ से कर सकते है।

  6. सांस लें?

    इस स्थिति में आने के बाद आप 10 बार सांस लेकर वापस सामान्य स्थिति में जरूर आएं।

गोमुखासन करने के फायदे | Health Benefits of Gomukhasana Yoga Asana In Hindi

Gomukhasana करने के अनेक फायदे है जिनमे से कुछ आपको नीचे बताए जा रहे है। लेकिन आप डॉक्टर और योग गुरु के बताए गए फायदों को ही सही माने।

  1. भुजाएं बनती है मजबूत: इस योग का रोज अभ्यास आपको बाहों को मजबूत बनाता है।
  2. अस्थमा में हो सकता है फायदेमंद: गोमुखासन आपकी छाती को मजबूत करता है और श्वसन तंत्र को भी फायदा पहुंचाता है इससे आपके अस्थमा में फायदा हो सकता है।
  3. बाबासीर में भी ये फायदेमंद होता है लेकिन आप डॉक्टर की सलाह से ही इसे करें।
  4. रीढ़ की हड्डी को करता है मजबूत: यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और सीधा करने में सहायक माना जाता है।
  5. स्त्री रोग में सहायक: यह स्त्री रोगों के साथ लैंगिक परेशानियों को दूर करता है।
  6. कमर दर्द और मधुमेह को करता है कम: यदि आपको कमर दर्द है और मधुमेह की शिकायत है तो गोमुखासन आपको मदद कर सकता है।

गोमुखासन करते समय सावधानियां | Precautions for Gomukhasana or Cow Face Yoga Pose In Hindi

गोमुखासन करते समय शुरुआत में आपको शरीर में लचीलापन को लेकर समस्या आ सकती है लेकिन आप परेशान ना हो रोज की प्रेक्टिस से ये आसन आपको आसान बनता जायेगा। लेकिन अगर आपको ज्यादा समस्या आए तो आप Doctor के पास जरूर जाएं।

  • अगर आपके कंधे, घुटने, गर्दन और हाथ में किसी भी प्रकार का दर्द है तो आप गोमुखासन को ना करें।
  • पीठ दर्द या किसी भी प्रकार की इंजरी का व्यक्ति इस आसन को ना करें या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • बाबासीर का व्यक्ति और गर्भवती महिला इस आसन को ना करें।
  • अगर आपके शरीर में कही भी कोई दर्द है तो आप एक बार Doctor की सलाह लेकर ही योगासन करें।

गोमुखासन से पहले किए जाने वाले आसन

अगर आप गोमुखासन करने जा रहे हैं तो आप इन आसनों को पहले कर सकते है।

  • वीरासन
  • बद्ध कोणासन
  • तितली आसन
  • सुप्त पादंगुष्ठासन

गोमुखासन के बाद किए जाने वाले आसन

गोमुखासन योग करने के बाद आप इन आसनों को भी ट्राई करके देख सकते है।

  • अर्ध मत्स्येन्द्रासन
  • पश्चिमोत्तानासन
  • पद्मासन
  • मरीच्यासन
  • गरुड़ासन

गोमुखासन के बारे में मुख्य बिंदु (Important)

  • वैसे तो गोमुखासन सभी के लिए सही है लेकिन आप योगा एक्सपर्ट से एक बार सलाह जरूर लें।

Gomukhasana Video Baba Ramdev

गोमुखासन योग की विधि और फायदे का वीडियो बाबा रामदेव के द्वारा

यह सभी जानकारी कोई डॉक्टर की सलाह नहीं है यह आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए दी गई है कृपया किसी भी प्रकार का योग करने से पहले योग गुरु या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेखक, JodhpurNationalUniversity.com
Read More

Leave a Comment