हिमालया प्यूरीफाइंग नीम फेस वॉश का रिव्यू: जानें कितने कैमिकल्स | Himalaya Purifying Neem Face Wash Review In Hindi

Himalaya Neem Face Wash Review In Hindi: ऐसा कौन होगा जो एक सुंदर पिंपल फ्री चेहरा नहीं चाहता होगा और हां हम सभी ने हिमालया के नीम फेस वॉश का नाम जरूर सुना होगा की ये आपके चेहरे से कील मुहांसे हटा देगा इसमें नीम के साथ कई बार हल्दी और मुल्तानी मिट्टी भी डाली जाती है लेकिन क्या यह वास्तव में कारगर है और अगर हां या ना तो उसके क्या कारण है साथ में इसमें कौन कौनसे कैमिकल्स शामिल है और उनके क्या नुकसान है हम आपको इस लेख में बताएंगे।

Himalaya Purifying Neem Face Wash Review In Hindi: आयुर्वेद का नाम लेकर बिकने वाले प्रोडक्ट
Himalaya Purifying Neem Face Wash Review In Hindi: आयुर्वेद का नाम लेकर बिकने वाले प्रोडक्ट

हिमालया नीम फेस वॉश के फायदे तो सभी लोग गिना देते है लेकिन इसके नुकसान आपके कोई नही बताएगा की इसमें कितने कैमिकल्स है और इनसे हमें पिंपल और ज्यादा हो सकते है।

हिमालया नीम फेस वॉश के नुकसान

  • इससे आपके पिंपल्स पर कोई असर नहीं पड़ता आपके पिंपल्स जैसे है वैसे ही रहेंगे हालांकि नए पिंपल ना आने देने में ये मददगार साबित हो सकता है इसकी वजह है साफ सफाई जो कोई नॉर्मल फेस वॉश भी कर सकता है। पिंपल क्यों होते हैं? जाने मुंहासे होने का कारण
  • अगर आप सोचते है की ये आपके मुंहासे के निशान या उसके रंग की हल्का कर देगा तो आप गलत है यह उसमे कोई फायदा नही करेगा।
  • लोग इसे कील मुहांसे हटाने के लिए लेते है लेकिन हम आपको बता दें की ये पूरी तरीके से आपके मुंहासे नही मिटा सकता ये क्या कोई भी फेसवॉश नही मिटा सकता उसके लिए आपको साफ सफाई के साथ और भी काम करना होता है जो हम आने वाले लेख में बताएंगे।
  • कम्पनी इसका प्रचार आयुर्वेदिक नुस्खे की तरह प्रचार करती है लेकिन इसमें 10% के आसपास समान की जानकारी लिखी होती है जिसमे नीम, हल्दी और मुल्तानी मिट्टी होती है बाकी जो नुकसानदायक कैमिकल्स है वह हमसे छिपाए जाते है।
  • इसमें कृत्रिम रंग और खुशबू होते है जो हमें सूंघने और देखने में अच्छे लग सकते है लेकिन वास्तविकता में वे हमें और हमारी त्वचा (Skin) को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • यह हमारी त्वचा को सुखा बना देता है जिससे हमारी त्वचा या तो बहुत ज्यादा सूखी हो जायेगी या उसमे ज्यादा ऑयल बनने लगेगा और ऑयली हो जायेगी।
  • सभी स्किन टाइप को सूट नही करता ये फेस वॉश आपको इसे लगाने से जलन हो सकती है। इसलिए आप यदि इसे लगा रहे है और जलन हो रही है तो आप इसे लगाना तुरंत छोड़ दें।

हिमालया नीम फेस वॉश में शामिल नुकसानदायक कैमिकल्स

  • फेनोक्सीथेनॉल: यह आपकी त्वचा में जलन और आंखों में जलन पैदा कर सकता है PHENOXYETHANOL का उपयोग गर्भवती महिला और स्तनपान करवाने वाली महिला को डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। TATA 1MG
  • मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन: यह भी हमारी त्वचा में जलन पैदा करता है और लाल बना सकता है। और यह ज्यादातर देशों में बैन है। HEALTHLINE
  • सोडियम हाइड्रॉक्साइड: त्वचा और आंखों के संपर्क में आते ही ये आपको परेशान कर सकता है और खाने में ये विषाक्त है। GOV

यह आपको कोई डॉक्टर की सलाह नही है और ना ही ये लेख किसी डॉक्टर द्वारा लिखा गया है। इसलिए आप किसी भी प्रकार की परेशानी के हल के लिए डॉक्टर के पास जाएं ये सिर्फ आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है ना की आपको सलाह देने के लिए।

इस रिव्यू के बारें में जानकारी देने के लिए और अपने मनपसंद प्रोडक्ट का रिव्यू करवाने के लिए ईमेल करें : ramsinghrajpoot777777@gmail.com

यह भी पढ़े

Leave a Comment