भारत (India) – सभी प्रश्नों के उत्तर

भारत की अवस्थिति और विस्तार

  • भारत उत्तरी गोलार्ध में वह पूर्वी गोलार्ध के मध्य में स्थित है।
  • भारत 8°4′ से 36°6′ तक उत्तरी अक्षांश व 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।
भारत की उत्तर से दक्षिण तक लंबाई3214 किलोमीटर
भारत की पूर्व से पश्चिम तक लंबाई 2933 किलोमीटर
  • भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है और यह चतुष्कोणीय आकृति बनाता है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का सातवां स्थान है जो विश्व के क्षेत्रफल का 2.4% है। भारत से क्षेत्रफल में बड़े देश रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया है।

राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश

भारत में राज्यों की संख्या 28 राज्य
भारत में केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 8 केंद्र शासित प्रदेश
भारत की राजधानी नई दिल्ली
भारत का नवीनतम निर्मित राज्य तेलंगाना (2 जून 2014 को भारत का 29 वा राज्य बना जो आंध्र प्रदेश से काटकर बनाया गया था।)

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित भारतीय राज्य

देश का नाम सीमा पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
पाकिस्तान गुजरात, राजस्थान, पंजाब (राज्य),
जम्मू कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश)
अफगानिस्तान लद्दाख
चीनलद्दाख, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश,
नेपाल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम
भूटानसिक्किम, प. बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश
बांग्लादेश पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
म्यांमारअरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम

भारत के बारे में रोचक तथ्य

  • कर्क रेखा भारत के बीचों बीच से गुजरती है और भारत को दो भागों में विभाजित करती है।
  • कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, प. बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम से निकलती है।
  • भारत का समय ग्रीनविच 0° से 5:30 आगे है, भारत की मानक समय रेखा 82.5° पूर्वी देशांतर से गुजरती है जो इलाहबाद के पास है।

भारत की सीमाएं

  • मैकमोहन रेखा :- मैकमोहन रेखा भारत और चीन के मध्य स्थित है जिसे 1914 के शिमला समझौते में निर्धारित किया गया है। मेक मोहन रेखा की लंबाई 890 किलोमीटर के आसपास है।
  • रेडक्लिफ रेखा :- यह रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ आयोग द्वारा 1947 में खींची गई जिसकी लंबाई 2,900 किमी है।
  • डुरंड रेखा :- भारत और अफगानिस्तान के मध्य हिंदुकुश पर्वत पर इस रेखा का निर्धारण है जिसकी लंबाई 106 किलोमीटर है।

FAQ

सेवन सिस्टर्स के नाम से लोकप्रिय राज्य कौन कौनसे है?

पूर्वोत्तर के सात राज्यों को सेवन सिस्टर्स कहा जाता है जो अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौनसा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।

भारत की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश से लगती है?

भारत की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश से लगती है जो 4,156 किमी है।

वह देश जिसके साथ भारत की सबसे छोटी स्थलीय सीमा लगती है?

अफगानिस्तान भारत से डूरंड सीमा रेखा के माध्यम से जुड़ा हुआ है जो भारत से लगने वाली किसी भी देश की सबसे छोटी सीमा रेखा है जिसकी लंबाई 106 किलोमीटर है।

भारत का सबसे दक्षिणी छोर का नाम क्या है?

कुमारी, अन्तरीप तमिलनाडु भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणी छोर है। और वैसे भारत का सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा प्वाइंट है जो अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में स्थित है।

भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु कौनसा है?

भारत का सबसे पश्चिमी छोर सरक्रिक, गुजरात में है।

भारत के किस राज्य की सबसे लंबी समुद्री सीमा है?

भारत का गुजरात राज्य से सबसे ज्यादा समुद्री सीमा लगती है।

भारत के पड़ोसी देशों की संख्या और उनका नाम क्या है?

भारत की स्थल और समुद्री सीमा 10 देशों से लगती है जिनका नाम पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया है।

भारत और पाकिस्तान के मध्य नियंत्रण सीमा रेखा का निर्धारण कब हुआ था?

भारत और पाकिस्तान के मध्य नियंत्रण सीमा रेखा का समझौता 1972 में शिमला समझौते के नाम से जाना जाता है।

तीन बीघा कॉरिडोर किसे जोड़ता है?

तीन बीघा कॉरिडोर भारत और बांग्लादेश को जोड़ता है।

भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई कितनी है?

भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई 15200 किलोमीटर है।

भारत की समुद्री सीमा की लंबाई कितनी है?

भारत की समुद्री सीमा की लंबाई 7516.6 किलोमीटर है।

भारत के समुद्रतटीय राज्यों के नाम लिखिए?

भारत के 9 राज्य समुद्र तट से सीमा लगाते है जिनका नाम गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल।

भारत के समुद्र से लगने वाले केंद्र शासित प्रदेश कौन कौनसे है?

दमन और दीव, लक्षदीप, पांडिचेरी, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह है।

भारतीय उपमहाद्वीप में शामिल देश जो अखंड भारत का हिस्सा थे?

पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, तिब्बत, इंडोनेशिया और श्रीलंका अखंड भारत का हिस्सा थे और इनमे हिंदू धर्म निवास करता था।

Leave a Comment