जीवन परिचय biography in Hindi

कविता देवी (WWE) का संपूर्ण जीवन परिचय | Kavita Devi Biography In Hindi

कविता देवी दलाल (Kavita Devi Dalal) एक भारतीय पेशेवर पहलवान (WWE Wrestler) हैं। कविता देवी डब्ल्यूडब्ल्यूई में कुश्ती करने वाली पहली भारतीय महिला पेशेवर पहलवान है।

पूरा नाम (Full Name)कविता दलाल (Kavita Dalal)
जन्म तिथि और स्थान (Date And Place Of Birth)20 सितंबर 1986, मालवी, जींद, हरियाणा, भारत
कुश्ती में नाम (Ring Name)हार्ड केडी (Hard KD),
कविता देवी (Kavita Devi)
लंबाई (Height)5 फीट 9 इंच (1.75 मीटर)
किसके द्वारा सीखा (Trained By)दिलीप सिंह राणा (The Great Khali),
WWE Performance Center,
सारा डेल रे (Sara Del Rey)
पदक (Award)दक्षिण एशियाई खेलों में महिला भारोत्तोलन का प्रतिनिधित्व इंडिया (75 Kg)

डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरलीग, भारत | WWE Superleague India

  • कविता देवी (Kavita Dalal) ने भारत में WWE Super League करवाने के लिए खिलाड़ियों का चयन करना जनवरी 2021 से शुरू कर दिया था।

पति रहे प्रेरणा स्रोत (Motivation)

जब साल 2010 में कविता देवी दलाल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया तब उन्होंने खेल छोड़ने का निर्णय लिया लेकिन उसी समय उनके पति उनके प्रेरणा स्रोत बने और उनके खेलते रहने के लिए मोटिवेशन दिया।

ग्रेट खली को मानती है गुरु

कविता देवी ने भारतीय दिग्गज पेशेवर wwe खिलाड़ी द ग्रेट खली से बहुत कुछ सीखा है और वो उन्हे अपना गुरु मानती है। ऐसा कहा जाता है की कविता रोज दिन में 4 से 5 घंटे खली से ट्रेनिंग लिया करती थी।

कविता का परिवार

कविता देवी के भाई का नाम संदीप दलाल है और उनके पति गौरव तौमर एक बॉलीबाल खिलाड़ी है। और कविता के पिताजी एक पूर्व पुलिस अधिकारी थे। इनके बेटे का नाम अभिजीत तौमर है।

शिक्षा | Education

  • कविता दलाल ने जुलाना के गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा शुरू की है।
  • अपनी कॉलेज की शिक्षा ला मार्टिनियर लखनऊ पूरी की है। इन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री 2004 में पूरी की थी।

रोचक तथ्य

  • भारतीय हिंदू धर्म से होने के कारण उनका पसंदीदा भोजन दूध से बने पदार्थ है।
  • ये भारतीय परंपरा के अनुसार सलवार कमीज पहनती है और उन्होंने पारंपरिक कपड़ो में ही पहलवान बुलबुल को धो दिया था और काफी चर्चा में रही।

Kavita Devi Photos/ Images Gallery

कविता देवी (Kavita Devi) WWE
कविता देवी (Kavita Devi) WWE
कविता देवी (Kavita Devi) WWE
क्या कविता देवी का विवाह हो चुका है?

हां, कविता देवी का विवाह साल 2009 में हुआ, और साल 2010 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

क्या कविता देवी Weightlifting में भी सक्रिय रही हैं?

हां, कविता देवी (दलाल) ने वेटलिफ्टिंग में भी अपना कैरियर बनाया था उन्होंने साल 2016 में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में 75 किलोग्राम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

यह भी पढ़े
Ram Singh Rajpoot

Recent Posts

Uttrakhand News: उत्तराखंड हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस रितु बाहरी का जीवन परिचय

Ritu Bahri Biography In Hindi: ऋतु बाहरी को हाल ही में उत्तराखंड हाई कोर्ट की…

1 month ago

Up Board 12th Time Table 2024 | यूपी बोर्ड 12वी टाइम टेबल 2024 हुआ जारी यहां चेक करें upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड 12वीं का टाइम टेबल 2024 अभी तक जारी नही हुआ है लेकिन आप…

1 month ago