आपको जानकर हैरानी होगी की महज नौ साल के बच्चे अरुणोदय शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 में 12 लाख 50 हजार की रकम जीती है।
- शिमला के रहने वाले है अरुणोदय शर्मा जिन्होंने लिया सोनी टीवी के रियलिटी शो Kaun Banega crorepati में।
- केबीसी के एक्सपर्ट शरद विजय सागर ने भी छोटे से बच्चे को प्रणाम कहा।
- अरुणोदय ने बताया की वो पिछले 4 सालो से कौन बनेगा करोड़पति देखते आ रहे है।

25 लाख के लिए अरुणोदय शर्मा से क्या सवाल किया?
अमिताभ बच्चन ने KBC 13 में अरुणोदय से 25 लाख के लिए निम्नलिखित सवाल किया।
इनमे से क्या एक रॉकेट इंजन का नाम है, जिसका उपयोग भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहनों में किया जाता है, और जो गगनयान का हिस्सा होगा? ऑप्शन 1. विकास 2. विश्वास 3. विजय 4. वरुण इस सवाल का सही उत्तर विकास है।
इसका जवाब अरुणोदय दे नही पाए और खेल से बाहर हो गए। लेकिन उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर सबकी खूब हंसाया और अपने बाल सवालों से सबका दिल जीत लिया।
- Kbc 13: चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति कौन हैं?
- Kbc 13: दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में बिहार का प्रितिनिधत्व किया था?
- Kbc 13:1913 में चार्ल्स फैब्री और हेनरी बुइसन द्वारा बाह्म अंतरिक्ष के किस पहलू की खोज की गई थी?
- Kbc 13: मार्च 2021 में, अपने करियर का 500वां गोल करने वाले यह फुटबॉल खिलाड़ी कौन है?