Kbc 13: कल के सभी सवालों के जवाब डिटेल में quize answer

13 अक्टूबर 2021 को कौन बनेगा करोड़पति में पूछे गए सभी सवाल के जवाब आपको इस पोस्ट ने विवरण के साथ मिलेंगे। और आपको उनका उत्तर कैसा लगा कमेंट में जरूर बताना।

कौन बनेगा करोड़पति के मंच से अमिताभ बच्चन

13 अक्टूबर को पूछे गए सवाल और उनके उत्तर quize

नेफ्रॉन मानव शरीर के किस अंग का हिस्सा है?

नेफ्रॉन मानव शरीर में गुर्दे की एक इकाई है।

अशोक वाटिका में भगवान हनुमान से मिलने के बाद देवी सीता ने भगवान राम को देने के लिए क्या वस्तु दी थी?

सीता माता ने हनुमान जी से मिलने के बाद अपने बालो से चूड़ामणि नाम का एक आभूषण दिया था जिसे बालो लगाया जाता है। ताकि भगवान राम को पता चल सके की सीताजी सुरक्षित है और हनुमानजी उनसे मिलकर आए है।

कौनसा महाद्वीप है जहां चमगादड़ भी पाए जाते है?

अंटार्कटिका ऐसा महाद्वीप है जहां एक भी चमगादड़ नही पाया जाता है।

जून 2022 से किस वेब ब्राउजर का डेस्कटॉप एप्लीकेशन बंद हो जाएगा और इसका सपोर्ट भी समाप्त हो जाएगा?

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोर को बंद करने का निर्णय कर लिया है और जून 2022 से उसका सपोर्ट भी समाप्त कर दिया जाएगा।

नासा का न्यू होराइजन्स हमारे सौर मंडल में किस पिंड के पास उड़ान भरने वाला पहला स्पेसक्रॉफ्ट बन गया है?

नासा का न्यू होराइजन्स हमारे सौर मंडल में प्लूटो के पास उड़ान भरने वाला पहला स्पेसक्रॉफ्ट बन गया है।

1916 में जब लखनऊ समझौता हुआ था. मुहम्मद अली जिन्ना ने मुस्लिम लीग का प्रतिनिधित्व किया था, कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किसने किया था?

1916 में जब लखनऊ समझौता हुआ था, मुहम्मद अली जिन्ना ने मुस्लिम लीग का प्रतिनिधित्व किया था। कांग्रेस का प्रतिनिधित्व बाल गंगाधर तिलक ने किया था।

इनमें से किस मीठे व्यंजन को चावल के साथ बनाया जाता है?

चांवल के साथ बनाया जाने वाला मीठा व्यंजन खीर होता है।

फिल्म गु्ंडे के इस गाने की पंक्ति को पूरा करें, ‘तूने मारी एंट्रिया रे, दिल में बजी घंटिया रे’

इस सवाल का जवाब टन टन टन है।

अगर आपको किसी उपन्यास के 5 पन्नों को पढ़ने में 10 मिनट लगते हैं तो आप 20 मिनट में कितने पन्ने पढ़ लेंगे?

10 पन्ने इस सवाल का सही उत्तर है।

दिल्ली मेट्रो रेल का विस्तार, दिल्ली एनसीआर के किस शहर तक नहीं है?

दिल्ली मेट्रो रेल का विस्तार, दिल्ली एनसीआर के सोनीपत शहर तक नहीं है।

कौन से सूक्ष्म जीव संक्रामक एजेंट हैं जो केवल जानवरों, पौधों और बैक्टीरिया में जीवित रह सकते हैं?

वायरस सूक्ष्म जीव संक्रामक एजेंट हैं जो केवल जानवरों, पौधों और बैक्टीरिया में जीवित रह सकते हैं।

हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार, समुंद्र मंथन से निकले विष का नाम क्या था जिसे भगवान शंकर ने अपने कंठ में धारण कर लिया था?

हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार, समुंद्र मंथन से निकले विष का नाम कालकूट था जिसे भगवान शंकर ने अपने कंठ में धारण कर लिया था।

Kbc Current affairs: भारत में इनमें से कौन सा पद आधिकारिक रूप से मई 2014 से खाली है?

Kbc 13: मार्च 2021 में, अपने करियर का 500वां गोल करने वाले यह फुटबॉल खिलाड़ी कौन है?

Kbc 13: यह गाना जिस फिल्म से है उसमें प्रीति का किरदार किसने निभाया है?

Kbc 13: इनमें से क्या अक्षांश और देशांतर (लैटिट्यूड्स और लॉन्जीट्यूड्स) मापने की इकाई है?

Kbc 13: ‘कूप मंडूक’ या ‘कुएं का मेंढक होना’ मुहावरे का अर्थ क्या है?

Leave a Comment