Manik Saha: कौन है त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बीजेपी से पहले कांग्रेस में थे शामिल

DR. Manik Saha पेशे से एक डॉक्टर और राजनेता है वर्तमान में वे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनाए गए है उससे पहले वे त्रिपुरा बीजेपी के ही प्रदेश अध्यक्ष थे।

इनसे पहले त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब थे जिन्होंने 14 मई 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। माणिक साहा आज से 6 साल पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे उससे पहले वे कांग्रेस के सदस्य थे।

त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री माणिक साहा

त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मानिक साहा को हाल ही में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया।

राजनीति में आने से पहले मानिक साहा त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाते थे।

मानिक साहा जीवन परिचय | Manik Saha Biography In Hindi

माणिक साहा का जन्म 8 जनवरी 1953 को हुआ। वें त्रिपुरा राज्य के 11 वें मुख्यमंत्री बनेंगे।

पूरा नाम (Full Name)माणिक साहा (Manik Saha)
जन्म तिथि और स्थान (Date Of Birth & Place)8 जनवरी 1953
पेशा (Profession)डॉक्टर, राजनेता
राजनीतिक दल (Political Party)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (2016 से पहले),
भारतीय जनता पार्टी (2016 के बाद)
पत्नी का नाम (Wife’s Name)स्वप्ना साहा
माता पिता का नाम (Parents Name)प्रिया बाला साहा (माता),
माखन लाल साहा (पिता)
शिक्षा (Education Qualification)डेंटल कॉलेज, पटना, बिहार,
किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ

साथी नेताओं ने दी माणिक साहा को सीएम बनने की बधाई

P Muralidhar Rao ने लिखा “डॉ. माणिक साहा जी को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अन्नत शुभकामनाएं।”

नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखा “माणिक साहा जी को सर्वसम्मति से त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं … मुझे पूर्ण विश्वास है की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व आपके नेतृत्व में त्रिपुरा का चहुमुखी विकास होगा।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने लिखा “@DrManikSaha2 को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री मनोनीत बनाने पर बधाई। उन्हें राज्य का नेतृत्व करने और सभी के लिए प्रगति और विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए मेरी शुभकामनाएं।” यह अंग्रेजी से अनुवाद किया हुआ है।

यह भी पढ़े

Leave a Comment