हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन है जानें इनका जीवन परिचय | New Chief Minister of Himachal Pradesh Sukhvinder Singh Sukhu Biography In Hindi

सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने है कांग्रेस ने इस बार हिमाचल में बहुमत से अपनी सरकार बनाई है।

मुख्य बिंदु सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में

  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू किसी रईस परिवार से नही आते है इनके पिताजी हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में ड्राइवर का काम करते थे।
  • सुक्खू अपने कॉलेज के दिनों से ही पार्टी से जुड़ गए और राहुल गांधी के खास बन गए जिसके कारण अब इन्हें ये पद मिला है।
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू राजपूत जाति से है और हिंदू धर्म को मानते है अभी तक कांग्रेस पार्टी के सभी मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में राजपूत जाति से ही रहें है।
  • सुखविंदर सिंह इससे पहले भी 3 बार विधायक रह चुके है इस बार नादौन विधानसभा से इन्होंने जीत हासिल की और 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Sukhvinder Singh sukhu Himachal Pradesh Cm Biography, Age, Height, Weight, Family, Caste, And Religion, son and daughter Net Worth Address Mobile Phones In Hindi
Sukhvinder Singh sukhu Himachal Pradesh Cm Biography, Age, Height, Weight, Family, Caste, And Religion, son and daughter Net Worth Address Mobile Phones In Hindi

सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवनी | Sukhwinder Singh Sukhu Biography In Hindi

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च 1964 को नादौन हिमाचल प्रदेश में हुआ। इनकी माताजी का नाम संसार देवी और पिताजी का नाम राशिल सिंह है। इनकी शादी कमलेश ठाकुर से हुई है जिनसे इनके 2 बेटियां है।

पूरा नाम (Full Name)सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu)
जन्म तिथि (Date Of Birth)27 मार्च 1964
पत्नी का नाम (Name Of Wife)कमलेश ठाकुर
पता (Address)नादौन, हिमाचल प्रदेश
पेशा (Profession)राजनीतिज्ञ
लंबाई (Height)5 फुट 5 इंच
राजनीतिक दल (Political Party)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
उम्र (Age)58 साल
विद्यालय (School)गवर्मेंट हाई स्कूल Kasumpti, शिमला
महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय (College & University)गवर्मेंट डिग्री कॉलेज संजौली, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)बैचलर ऑफ लॉ,
मास्टर्स ऑफ आर्ट राजनीति विज्ञान में
बच्चे (Children’s)दो बेटियां
पिता का नाम (Father Name)राशिल सिंह
संपत्ति (Net Worth)1 करोड़ 21 लाख रुपए लगभग

सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक बड़ा भाई जिनका नाम राजीव है वे सेना से रिटायर है और उनकी दोनो बहनों की शादी हो चुकी है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी 11 जून 1998 को कमलेश ठाकुर से हुई। उनकी दो बेटियां हैं, जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक कैरियर

सुक्खू के राजनीतिक जीवन की शुरुआत NSUI से हुई वें संजौली कॉलेज में पहले तो कक्षा के रिप्रेजेंटेटिव और फिर बाद में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए।

उसके बाद अपने पढ़ाई के ही दिनों में राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए।

1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। साल 1995 में युवा कांग्रेस में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कदम रखा और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने। इसके बाद 2008 तक कांग्रेस के युवा प्रदेश महासविच रहें।

2008 मे कांग्रेस के महासचिव बने उसके बाद 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद रह चुके है और 2003, 2007, 2017 और साल 2022 नादौन विधानसभा के विधायक रहें है।

इस बार के चुनाव में अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।

यह भी पढ़े

Leave a Comment