डॉ. एस सोमनाथ | जीवनी, रोचक तथ्य | ISRO Chief scientist Dr S Somanath Biography In Hindi

ISRO ke vartman adhyaksh kaun hai. S. Somnath Biography, Facts, Net Worth, Age, Wife, Children’s Name, In Hindi: इस सबकी जानकारी आपको इस पोस्ट ने मिलेगी।

एस सोमनाथ एक भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर, रॉकेट टेक्नोलॉजिस्ट और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) के अध्यक्ष भी है इन्हे 15 जनवरी 2022 को इसरो का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले एस सोमनाथ (S. Somnath) विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र और तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र तिरुवनंतपुरम के निदेशक भी रह चुके हैं।

आज हम इस पोस्ट में उनके बारे में उनका जीवन परिचय जानेंगे।

भारतीय  अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर और रॉकेट टेक्नोलॉजिस्ट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर और रॉकेट टेक्नोलॉजिस्ट

एस सोमनाथ जीवन परिचय | S. Somanath Biography in Hindi

नाम (Name)एस सोमनाथ (S. Somnath)
पद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, अध्यक्ष (15 जनवरी 2022)
जन्म तिथि और स्थान (Date of birth & Place)जुलाई 1963 अरूर, अलाप्पुझा, केरल, भारत
पत्नी का नाम (Wife Name)वलसाला (GST विभाग में काम)
बच्चे (Children’s Name)2 बच्चे (इंजीनियरिंग में मास्टर्स करे हुए)
संपत्ति (Net Worth)₹10 करोड़ अनुमानित
उम्र (Age)49 वर्ष

Latest News In Hindi

एस सोमनाथ (S Somanath) का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

भारतीय वैज्ञानिक एस सोमनाथ का जन्म जुलाई 1963 अरूर, अलाप्पुझा, केरल में हुआ। इनका प्रारंभिक जीवन और शिक्षा केरल में ही पूरी हुई है।

एस सोमनाथ ने सेंट ऑगस्टीन हाई स्कूल, अरूर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण की। बाद में इन्होंने महाराजा कॉलेज, एर्नाकुलम में अपना प्री डिग्री प्रोग्राम पूरा किया। और टीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, कोल्लम, केरल विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। साथ ही भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।

अपनी स्नातक की पढ़ाई के बाद एस सोमनाथ जी विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में जुड़ गए। शुरुआत में इन्हे ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन परियोजना से जोड़ा गया।

2010 में एस सोमनाथ वीएसएससी के एसोसिएट डायरेक्टर और जीएसएलवी एमके III लॉन्च वेहिकल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने।

एस सोमनाथ नवंबर 2014 तक प्रोपल्शन एंड स्पेस ऑर्डिनेंस एंटिटी के उप निदेशक भी रहे।

भारत में जीएसएलवी एमके-3 बनाना

जीएसएलवी जिसका पूरा नाम जियोसिंक्रोनल सैटेलाइट लांच व्हीकल है जो भारत में नही बन सकता और पश्चिमी देशों ने इसकी तकनीक दूसरे देशों को उपलब्ध कराना बंद कर दिया था लेकिन एस सोमनाथ के प्रयासों के चलते भारत में इसके नवीनतम संस्करण का निर्माण संभव हो सका।

एस सोमनाथ (S Somanath) रोचक तथ्य

  • इनसे पहले इसरो के अध्यक्ष के. सिवान थे जिनका कार्यकाल 14 जनवरी 2022 तक था।
  • इनका मानना है की भारत में भी निजी कंपनियों द्वारा अंतरिक्ष में व्यापार और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा मिलना चाहिए।
  • सोमनाथ केरल के तिरुवंतपुरम की एक फिल्म सोसाइटी के सदस्य भी रह चुके हैं क्योंकि इनको फिल्मे बहुत पसंद है।
  • इनके 2 बच्चे है जिन्होंने इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है।
एस सोमनाथ(S Somanath) कौन है?

एस सोमनाथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो(ISRO) के वर्तमान अध्यक्ष है। जिनके पिताजी का नाम Vedamparambil Sreedhara Panicker और माता जी का नाम Thankamma था।

एस सोमनाथ की पत्नी और बच्चे कौन हैं?

इनकी पत्नी का नाम Valsala kumari है और उनके 2 बेटे है जिन्होंने इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है और इनकी पत्नी जीएसटी विभाग में काम करती है।

यह भी पढ़े

Leave a Comment

Top 15 Richest Americans 2023 In the World Kanika Kapoor Wedding Album: देखें शादी का फोटोशूट Mp Board 10th Result 2022 Rainbow Children’s Medicare IPO Details HDFC Bank declares 1550% dividend for shareholders 7 Best Altcoins to Invest in 2022 IAS Tina Dabi और IAS प्रदीप गवांडे की शादी की एल्बम World Earth Day 2022: causes of climate change IPL 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी Skin Care Tips For Oily Skin In Hindi Why do Indians keep their money in Swiss banks? Jio के इस रिचार्ज के फायदे जान लें? John Abraham के birthday पर उनके बारे में रोचक तथ्य Garuda Purana: स्वर्ग से आई आत्मा के गुण Relationship advice: breakup के बाद क्या करें? भारतीय शादियों में अंधविश्वास इस्लाम धर्म क्यों खत्म होता जा रहा है? देखें कारण। Bitcoin को करेंसी के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव: निर्मला सीतारमण साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में रोचक तथ्य Guru Gobind Singh Jayanti 2022: जाने गुरु के उपदेश