सोवियत संघ क्या है? USSR के गठन से लेकर उसके पतन की पूरी कहानी? | Soviet Union, History, Leaders, Flag, Map, Causes, Facts, Events and Effects In Hindi

सोवियत संघ (Soviet Union) 15 स्वशासित गणतंत्रों का एक संघ था। जिसका पूरा नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Union of Soviet Socialist Republics) है। जिसमे सोवियत एक रूसी शब्द है जिसका अर्थ है परिषद, असेंबली, सलाह और सद्भाव है। कहने को तो गणराज्यों का एक समूह था लेकिन इसमें सबसे ज्यादा रूस का प्रभुत्व था।

U.S.S.R Full Form सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Union of Soviet Socialist Republics)
स्थापना (Establishment)30 दिसंबर 1922
विघटन (Dissolution)26 दिसंबर 1991
सोवियत (Soviet)परिषद, असेंबली, सलाह और सद्भाव
जलवायु (Climate)ठंडी जलवायु (यूरोपीय देशों के अनुसार)
संपूर्ण क्षेत्रफल (Area)22,402,200 वर्ग किलोमीटर
1989 में जनसंख्या (Population)286,730,819 व्यक्ति
सकल घरेलू उत्पाद (GDP)$2.7 ट्रिलियन (1990 अनुमानित)
मानव विकास सूचकांक (Human Development Index)0.920
मुद्रा (Currency)सोवियत रूबल (SUR)
प्रथम राष्ट्रपति (अध्यक्ष) (Frist President)व्लादिमीर लेनिन (1922 – 1924)
अंतिम राष्ट्रपति (अध्यक्ष) (Last President)इवान सिलायेव (1991)
शासन व्यवस्था मार्क्सवाद-लेनिनवाद (साम्यवाद)
आधिकारिक भाषा (Official Language)रूस (Rassian)
सबसे बड़ा धर्म (Religion)ईसाई (ज्यादतार आबादी नास्तिक)
राजधानी (Capital)मॉस्को
आदर्श वाक्य दुनिया के मजदूरों, एक हो जाओ
अन्य मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय भाषाएं यूक्रेनी, बेलारूसी, उज़बेक, कजाख, जॉर्जीयन्, आज़रबाइजानी, लिथुआनियाई, मोल्डावियन, लात्वीयावासी, किरगिज़, ताजिको, अर्मेनियाई, तुक्रमेन

एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया की सरकारें मानती है की वे कभी भी सोवियत संघ का हिस्सा नहीं थे लेकिन रूस सरकारों को गलत मानता है। सोवियत संघ में एक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी का शासन था।

Ussr Flag
Ussr (सोवियत संघ) झंडा

संघ बनने से लेकर विघटन तक की घटनाएं

मुख्य तिथियां होने वाली कार्य
7 नवंबर 1917 ई.अक्टूबर क्रांति
30 दिसंबर 1922 ई.निर्माण की संधि
16 जून 1923 ई.गृहयुद्ध समाप्त
31 जनवरी 1924 ई.पहला संविधान
5 दिसंबर 1936 ई.दूसरा संविधान
1939-1940 ई.पश्चिम की ओर विस्तार
1941-1945 ई.महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध
24 अक्टूबर 1945 ई.संयुक्त राष्ट्र में शामिल
25 फरवरी 1956 ई.डी-स्तालिनीकरण
9 अक्टूबर 1977 ई.अंतिम संविधान
11 मार्च 1990 ई.पहला गणतंत्र जो अलग हुआ
19-22 अगस्त 1991 ई.तख्तापलट
8 दिसंबर 1991 ई.बेलोवेज़ समझौते
26 दिसंबर 1991 ई.विघटन
सोवियत संघ का नक्शा (Soviet Union Map)
सोवियत संघ का नक्शा (Soviet Union Map)

सोवियत यूनियन से कौनसा देश कब अलग हुआ?

Ussr का हिस्सा कब अलग हुए मौजूदा देश
एस्टोनियन SSR8 मई 1990एस्टोनिया
लिथुआनियन SSR11 मार्च 1990लिथुआनिया
लातवियन SSR4 मई 1990लातविया
अजरबैजान SSR30 अगस्त 1991अजरबैजान
जॉर्जियन SSR9 अप्रैल 1991जॉर्जिया
रूसी SFSR12 दिसंबर 1991रशियन फेडरेशन
उज्बेक SSR31 अगस्त 1991उज्बेकिस्तान
मोल्दावियन SSR27 अगस्त 1991मोल्दोवा
यूक्रेनियन SSR24 अगस्त 1991यूक्रेन
बाइलोरशियन SSR10 दिसंबर 1991बेलारूस
तुर्कमेन SSR27 अक्टूबर 1991तुर्कमेनिस्तान
अर्मेनियन SSR21 सितंबर 1991अर्मेनिया
ताजिक SSR9 सितंबर 1991ताजिकिस्तान
कजाख SSR16 दिसंबर 1991कजाखस्तान
किरगिज SSR31 अगस्त 1991किर्गिस्तान

USSR के मुख्य अधिकारी अध्यक्ष (राष्ट्रपति)

USSR के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष लेनिन थे।

राष्ट्रपतियों की सूची कार्यकाल और प्रमुख कार्य
जोसेफ स्टालिन (Joseph Stalin)3 अप्रैल 1922 – 16 अक्टूबर 1952 ई.
निकिता ख्रुश्चेव (Nikita Khrushchev)14 सितंबर 1953 – 14 अक्टूबर 1964 ई.
लियोनिद ब्रेजनेव (Leonid Brejnev)14 अक्टूबर 1964 – 10 नवंबर 1982 ई.
यूरी एंड्रोपोव (Yuri Andropov)12 नवंबर 1982 – 9 फरवरी 1984 ई.
कॉन्स्टेंटिन चेर्नेंको (Konstantin Chernenko)13 फरवरी 1984 – 10 मार्च 1985 ई.
मिखाइल गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev)15 मार्च 1990 – 25 दिसंबर 1991 ई.
मिखाइल गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev)
मिखाइल गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev)

सोवियत संघ (Soviet Union) U.S.S.R. का इतिहास (History)

प्रथम विश्व युद्ध में निकोलस II ने रूस की तरफ से भाग लिया और साल 1917 में व्लादीमीर लेनिन के नेतृत्व में रूस की क्रांति हुई जिसे अक्टूबर की क्रांति कहा जाता है जिसमे रूस में राजशाही का अंत और साम्यवाद की स्थापना हुई। और इसके बाद 1917 से लेकर 1922 तक इस पूरे भाग में गृहयुद्ध छिड़ गया लेकिन 1922 के आते आते लेनिन ने सभी को शांत कर 1922 में ussr की स्थापना की। लेकिन साल 1924 में व्लादमीर लेनिन की मौत हो गई और USSR की सत्ता स्टालिन के हाथ में आ गई। और स्टालिन ने आते ही तानाशाही शुरू कर दी और One Party Rule लागू किया। पंच वर्षीय योजनाएं सबसे पहले सोवियत संघ के स्टालिन की ही देन है। साल 1953 में स्टालिन की मौत हुई जबतक उसने 1 करोड़ 80 लाख लोगो को गुलक में बंद करवाया था। जिसके कारण कई इतिहासकार स्टालिन को हिटलर से भी बड़ा तानाशाह मानते है।

सोवियत संघ के विघटन के बाद बोरिस येल्तसिन जो उस समय विपक्ष के नेता थे वे रूस के पहले राष्ट्रपति बने।

सोवियत संघ (USSR) के विघटन के कारण

  • तानाशाही (Dictatorship):- U.S.S.R में सभी नेता तानाशाह होने लगे और बाकी गणराज्यों में भी वे अपने द्वारा चुनी सरकार को बैठाते थे। जिसके कारण देश में भी विरोध होना तय था।
  • अंतरिक्ष की दौड़ (Space Race):- संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ दोनों के बीच अंतरिक्ष में जाने की होड़ लगी और इसमें सोवियत संघ ने सबसे पहला कृत्रिम उपग्रह अंतरिक्ष में भेजकर होड़ में जीत हासिल की। लेकिन इसमें उनका पैसा बर्बाद हुआ लेकिन कुछ मिला नही।
  • आर्मी की होड़ (Arms Race):- दोनो ही देश अपने सैनिकों और देश के रक्षा के लिए हथियार और आर्मी बढ़ाने लगे और ज्यादा से ज्यादा पैसा सैन्य खर्चे करने लगे।
  • शीत युद्ध (Cold War):- शीत युद्ध ने भी सोवियत संघ के टूटने में अहम भूमिका निभाई है इसके कारण सोवियत यूनियन ने साम्यवादी देशों को हथियार के साथ टेक्नोलॉजी और बाकी चीजे भी उपलब्ध करवाई।
  • नारकीय नौकरशाही (Hellish Bureaucracy):- तानाशाही के बाद रूस में नारकीय नौकरशाही फैली और उसने देश को निचोड़ कर रख दिया।
  • नाकाम अर्थव्यवस्था (Failing Economy):- सेना पर ज्यादा खर्च होने और अंतरिक्ष मिशन ऊपर भी सोवियत संघ का खूब पैसा खर्च हुआ लेकिन उनके पास साम्यवादी अर्थव्यवस्था होने के कारण उनकी अर्थव्यवस्था लगातार गिरती गई वहीं अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार होता गया।
  • सोवियत – अफगान युद्ध (Soviet-Afgan War):-
  • बढ़िया शिक्षा (Better Education):- सोवियत संघ के लोग जैसे जैसे शिक्षित होते गये उन्होंने अपने समाज बनाना शुरू किए और सरकार के खिलाफ आवाज उठाना शुरू किया और गिरती अर्थव्यवस्था पर बोलना शुरू किया।
  • मीडिया की स्वतंत्रता (Media Freedom):-
  • मिखाइल गोर्बाचेव की नीतियां :- मिखाइल गोर्बाचेव ने मीडिया और लोगो को बोलने की स्वतंत्रता दी और साम्यवादी दल के अलावा और भी दलों को चुनाव लडने का अधिकार दिया।

Soviet Union और शीत युद्ध

शीत युद्ध (Cold War) जो 1947 ई. से लेकर 1991 ई. तक चला जिसमे अमेरिका और सोवियत संघ दोनो ने ही विश्व महाशक्ति बनने का प्रयास किया। और दोनो के बीच बिना गोली चलाए जो विचारधारात्मक युद्ध हुआ उसको शीत युद्ध कहा जाता है। जिसमे पूंजीवादी देशों का नेतृत्व अमेरिका ने किया और साम्यवादी देशों का नेतृत्व रूस ने किया।

USSR की राजनीति और सेना

सोवियत संघ (Soviet Union) में राजनीतिक दृष्टि से हमेशा ही तानाशाही चलती रही और एक पार्टी नीति से हमेशा तानाशाही का जन्म होने की संभावना बनी रहती है।

क्या आप जानते हैं? | Amazing Facts Notes

  • 1991 तक सोवियत यूनियन दुनिया का सबसे बड़ा देश था, और दुनिया की सबसे लंबी तटरेखा भी इसी के पास थी।
  • सोवियत यूनियन 9 समय क्षेत्रों में फैला एक विशाल देश था।
  • उस समय USSR और USA दोनो के पास मिलकर 26000 के आसपास परमाणु हथियार थे।
  • लेनिन की मृत्यु के पश्चात पेत्रोग्राद शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
  • Ussr के लाल झंडे पर हथौड़ा और दरांती प्रतीकात्मक रूप से देश के श्रमिकों के श्रम का घोतक हैं।
सोवियत संघ में कितने देश है?

सोवियत संघ में 15 गणराज्य शामिल थे, जिनमे किर्गिस्तान, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान, अर्मेनिया, तुर्कमेनिस्तान, रशियन फेडरेशन, उज्बेकिस्तान, मोल्दोवा, यूक्रेन, बेलारूस, जॉर्जिया, अजरबैजान, लातविया, लिथुआनिया और एस्टोनिया आदि देश शामिल थे।

सोवियत संघ से कौन कौनसे देश अलग हुए थे?

सोवियत संघ से टूटकर आर्मीनिया, अजरबैजान, बेलारूस, इस्टोनिया, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, कीर्गिस्तान, लातविया, लिथुआनिया, मालदोवा, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन और उज्बेकिस्तान आदि देश बने।

सोवियत संघ का विघटन कब और कितने गणराज्यों में हुआ?

26 दिसंबर 1991 को सोवियत संघ का आधिकारिक रूप से विघटन हुआ जो बाद में 15 गणराज्यों में बांटा गया।

सोवियत संघ का प्रथम राष्ट्रपति कौन था?

व्लादिमीर लेनिन, 1917 से 1924 तक सोवियत रूस के, और 1922 से 1924 तक सोवियत संघ के भी “हेड ऑफ़ गवर्नमेंट” रहे।

सोवियत संघ और रूस में क्या अंतर है?

रूस एक देश है जबकि सोवियत संघ 15 गणराज्यों से मिलकर बना था। सोवियत संघ में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट दर्शन के आधार पर शासन किया जाता है।

सोवियत संघ का विघटन क्यों हुआ?

सोवियत संघ के विघटन का प्रमुख कारण आप आर्थिक कारणों को मान सकते है। क्योंकि संघ के पास धन का कोई अच्छा स्रोत नही था और सैन्य खर्चे बढ़ते जा रहे थे ज्यादा जानकारी आप वेबसाइट पर ले सकते है।

सोवियत संघ की स्थापना कब हुई?

सोवियत संघ की स्थापना 30 दिसंबर 1922 को हुई थी।

सोवियत गुट से सबसे पहले कौन सा देश अलग हुआ?

सोवियत संघ से सबसे पहले अलग होने वाला गणराज्य लिथुआनिया था जो मार्च 1990 में इससे अलग हुआ।

यह भी पढ़े

Leave a Comment