क्या है पूजा स्थल अधिनियम 1991 | क्या ज्ञानवापी मस्जिद को तोड़कर मंदिर बनाया जा सकता है?

Place Of Worship Act 1991चर्चा में क्यों

  • ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिला है जिसके बाद यह ख़बर चर्चा में है की वहां मस्जिद नही मंदिर ही था।
  • अब बड़ी बात यह है की क्या अब यदि यह सिद्ध हो जाता है की वहां मस्जिद नही मंदिर ही था तो क्या वहां से ज्ञानवापी मस्जिद को हटाकर काशी विश्वनाथ मंदिर निर्माण करवाया जायेगा।
  • हम यह केवल अनुमान लगा रहे है लेकिन अभी तक पुष्टि नही हो सकी है की यह जो मिला है वह शिवलिंग है या फव्वारा है।

पूजा स्थल अधिनियम 1991 क्या है? | Place Of Worship Act 1991 In Hindi

  • 15 अगस्त 1947 के बाद भारत में जो भी धार्मिक स्थल थे चाहे वो हिंदू, मुस्लिम या सिख कोई भी उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
  • जुलाई 1991 में बने इस पूजा स्थल अधिनियम (Place Of Worship Act) से श्री राम जन्मस्थल विवाद को अलग रखा गया था।

क्या ज्ञानवापी मस्जिद की जगह मंदिर बनाया जा सकता है?

  • नही, अगर सुप्रीम कोर्ट बनाए गए पहले कानून को मानता है तो ज्ञानवापी मस्जिद की जगह मंदिर नही बनाया जायेगा। बल्कि वहां मस्जिद ही बनी रहेगी क्योंकि प्लेस ऑफ वरशिप एक्ट 1991 यही कहता है की धार्मिक स्थल जैसा है वैसा ही रहना चाहिए।
  • हां, मंदिर बनाया जा सकता है लेकिन तब जब केंद्र सरकार संसद में कोई ऐसा कानून लेकर आए जो पूजा स्थल अधिनियम 1991 को खत्म कर दे और उसकी जगह कोई नया कानून बनाए।

यह भी पढ़े

Leave a Comment