आजादी के अमृत महोत्सव को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 महात्मा गांधी दांडी यात्रा शुरुआत दिवस से शुरू किया। आजादी के अमृत महोत्सव को शुरू करने का महत्व भारत की आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होना है जिसके 75 सप्ताह पहले ही अमृत महोत्सव शुरू किया गया। केंद्र सरकार ने इस महोत्सव को 2023 तक आगे बढ़ाने का फैसला भी कर लिया है।
उत्सव का नाम | आजादी का अमृत महोत्सव |
शुरू करने वाले | नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री |
शुरुआत तिथि | 12 मार्च 2021 |
कब तक | 15 अगस्त 2023 |
आजादी का अमृत महोत्सव क्यों शुरू किया | आजादी के 75 वर्ष पूरे होने तक |
भारत की आजादी को 15 अगस्त 2022 तक 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है जिससे पहले ही 15 अगस्त 2022 से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाच गाना के साथ प्रवचन और प्रस्तावना पठन भी शामिल है। इस कार्यक्रम को 15 अगस्त 2023 तक चलाया जायेगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस पद यात्रा का नाम फ्रीडम मार्च होगा। फ्रीडम मार्च में 80 लोगो के नाम शामिल किए गए है। जो गांधीजी की दांडी यात्रा से इंस्पायर है गांधी जी ने नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी यात्रा की उसमें भी उनके साथ 80 लोगों ने ही भाग लिया था। और दांडी यात्रा की तर्ज पर ही अमृत महोत्सव को 12 मार्च को प्रारंभ किया गया। जिसमे दांडी यात्रा की तरह 25 दिन में 241 मील का रास्ता ये यात्री 5 अप्रैल को पूर्ण कर लेंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हुए नेता।
आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के माध्यम से लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने की इच्छा मोदी सरकार के मन में है। इसके लिए साबरमती आश्रम के पास मगन निकास है वहां एक चरखा रखा गया है और ये चरखा सामान्य चरखा नही है जब भी कोई व्यक्ति लोकल व्यापारी और कंपनी का माल खरीदेगा और उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोकल फॉर वोकल का टैग लगाकर सोशल मीडिया पर डालेगा उसके तुरंत बाद ये चरखा घूमेगा।
तेलंगाना सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए ₹250000000 के बजट को हरी झंडी दिखा दी है। जिसके तहत अमृत महोत्सव के चित्र महत्वपूर्ण तेलंगाना के क्षेत्रों में मनाया जाएगा और तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार के अनुसार 75 सप्ताह तक आजादी के अमृत महोत्सव को चलाया जायेगा जिसके तहत स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का अर्थ आजादी की ऊर्जा का अमृत है। यानी स्वतंत्रता सेनानियों की स्वाधीनता का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव मतलब नए विचारों का अमृत। नए संकल्पों का अमृत और आत्मनिर्भरता का अमृत है।
कृषि उड़ान 2.0 योजना 2021 | krishi udaan scheme 2.0
go green yojana gujarat online form registration | गो ग्रीन योजना गुजरात आवेदन 2021
Haryana Saksham Yojana 2021| हरियाणा सक्षम योजना 2021
स्टैंड अप इंडिया योजना | stand up india scheme
सोलर रूफटॉप योजना | solar rooftop subsidy yojana
यूपी फ्री लैपटॉप योजना रजिस्ट्रेशन |Up Free Laptop Yojana 2021 Registration Form
Narendra Modi Stadium Pitch Report Today Match World Cup 2023 Final Ind vs aus: नरेंद्र…
World Cup 2023 India vs Newzealand Today Match Wankhede Stadium Mumbai Pitch Report In Hindi:…
Ritu Bahri Biography In Hindi: ऋतु बाहरी को हाल ही में उत्तराखंड हाई कोर्ट की…
राजस्थान सरकार सभी किसानों को अपने खेत की सिंचाई करने के लिए पाइपलाइन खरीदने पर…
यूपी बोर्ड 12वीं का टाइम टेबल 2024 अभी तक जारी नही हुआ है लेकिन आप…
IND vs NZ Pitch Report: भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच से पहले टीम इंडिया के…