बाल दिवस एक भारतीय त्योहार की तरह है जो हर साल 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है। बाल दिवस के दिन बच्चो को उनके अधिकारों की शिक्षा दी जाती है, साथ ही भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू बच्चो को बहुत प्रेम करते थे बच्चे इनको प्यार से चाचा नेहरू कहा करते है, इसीलिए इन के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। भारत में। पहली बार बाल दिवस 1956 में मनाया गया।
- आप पोस्ट के अंत में दिए गए बाल दिवस के बारे में रोचक तथ्य जरूर पढ़े और उनको आप निबंध, स्पीच शायरी, वृतांत लेखन आदि में लिख सकते है। आपको वहां से बाल दिवस के बारे में सभी जानकारी आसानी से मिल जायेगी।
दिवस का नाम | बाल दिवस (children’s Day) |
उद्देश्य | बच्चो को अधिकारो की शिक्षा देना, शिक्षा के बारे में उनको बताना |
दिनांक (Date) | 14 नवम्बर |
कब से मनाया जाता है? | 27 मई 1964 से ( प. जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद) |
संयुक्त राष्ट्र द्वारा बाल दिवस | 20 नवंबर |
![](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2021/11/PicsArt_11-14-10.49.37-1024x584.jpg)
बाल दिवस का इतिहास | Children’s Day History in Hindi
विश्व भर में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसी दिन को बाल दिवस घोषित किया है लेकिन भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है इसका कारण पंडित जवाहरलाल नेहरु बच्चों की शिक्षा की वकालत किया करते थे और उनको बहुत प्यार किया करते थे। नेहरू जी की मृत्यु के पश्चात बाल दिवस को 14 नवंबर को मनाने का फैसला भारतीय संसद ने 1964 में एक विधेयक पारित करके लिया।
बाल दिवस का महत्व | importance of children’s day Children’s Day Significance
14 नवंबर बाल दिवस के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी जाती है और शिक्षण संस्थानों और अलग-अलग जगह पर बच्चों को शिक्षा और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता प्रदान की जाती है।
आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे. जिस तरह से हम उन्हें पालेंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा
पंडित जवाहरलाल नेहरू
बाल दिवस पर क्या किया जाता है?
- बाल दिवस पर स्कूलों में खेल आयोजन किए जाते है।
- बच्चो में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाती है।
- बच्चो को खुश करने के लिए उनको मिठाई और खिलौने आदि दिए जाते है।
- उन्हे उनके अधिकारों के बारे ने जानकर दी जाती है, शिक्षा के प्रति जागरूक बनाया जाता है।
- आप चिल्ड्रंस डे पर बच्चो के क्या अधिकार है और कैसे मनाते है पर भी भाषण लिख सकते है।
बाल दिवस भाषण | children’s day speech in hindi
आप बाल दिवस पर भाषण में पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में बता सकते है जो हमने आपको ऊपर बताया है। इसके साथ आप सभी बच्चो को शिक्षा पढ़ाई के महत्व के बारे में बता सकते है और चाचा नेहरू के कुछ भाषण जो हमने ऊपर दिए है उनके बारे में बता सकते है।
बाल दिवस भाषण कैसे दे?
- स्टेज पर जाए और भारत माता की जय बोलकर संबोधन करे।
- अपने से बड़ों का अभिवादन कर प्यारे साथियों से भाषण की शुरुआत करे।
- बाल दिवस क्यों मनाया जाता है यह बताए जो प. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है और इससे पहले 20 नवम्बर को मनाते थे।
- बच्चे इन्हे चाचा नेहरू कहते थे, ये बच्चों से बहुत प्यार करते थे।
- इन्होंने बच्चो की शिक्षा पर बहुत ध्यान दिया और शिक्षा को अनिवार्य किया इसके लिए इनका योगदान बहुत है।
- अंत में सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भाषण का अंत करें।
बाल दिवस और राजस्थान
राजस्थान में बाल दिवस हमेशा बहुत जोर शोर के साथ मनाया जाता है यहां 14 से 20 नवंबर तक बाल दिवस सप्ताह का आयोजन किया जाता है। और 2021 में यहां विधानसभा को भी बच्चों से चलवाने का निर्णय लिया गया है, जिसे बाल सत्र के नाम से जाना जाएगा।
बाल दिवस के बारे में रोचक तथ्य
- दुनिया के लगभग सभी देश बाल दिवस 1 जून को मनाते है।
- लगभग 24 देश 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र की तय की तिथि को चिल्ड्रंस डे मनाते हैं।
- बाल दिवस पर आप नन्हे मुन्ने बच्चे, छोटा बच्चा जान के ना कोई आंख देखना रे, लकड़ी की काठी – काठी का घोड़ा आदि गाने बजा सकते है।
- अगर आपको लगता है की इस पोस्ट में कुछ छूट गया है तो कृपया कमेंट करे।
यह सभी विषय आपको पोस्ट के अंदर दिए गए है जिसने आप अपने बाल दिवस को खास बना सकते हो। ज्यादा जानकारी के लिए पोस्ट पढ़े।
भारत में १४ नवम्बर और दुनिया ने चिल्ड्रंस डे २० नवंबर को मनाया जाता है। आपको ज्यादा जानकारी पूरी पोस्ट पढ़ने पर मिलेगी।