बाल दिवस एक भारतीय त्योहार की तरह है जो हर साल 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है। बाल दिवस के दिन बच्चो को उनके अधिकारों की शिक्षा दी जाती है, साथ ही भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू बच्चो को बहुत प्रेम करते थे बच्चे इनको प्यार से चाचा नेहरू कहा करते है, इसीलिए इन के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। भारत में। पहली बार बाल दिवस 1956 में मनाया गया।
दिवस का नाम | बाल दिवस (children’s Day) |
उद्देश्य | बच्चो को अधिकारो की शिक्षा देना, शिक्षा के बारे में उनको बताना |
दिनांक (Date) | 14 नवम्बर |
कब से मनाया जाता है? | 27 मई 1964 से ( प. जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद) |
संयुक्त राष्ट्र द्वारा बाल दिवस | 20 नवंबर |
Contents
विश्व भर में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसी दिन को बाल दिवस घोषित किया है लेकिन भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है इसका कारण पंडित जवाहरलाल नेहरु बच्चों की शिक्षा की वकालत किया करते थे और उनको बहुत प्यार किया करते थे। नेहरू जी की मृत्यु के पश्चात बाल दिवस को 14 नवंबर को मनाने का फैसला भारतीय संसद ने 1964 में एक विधेयक पारित करके लिया।
14 नवंबर बाल दिवस के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी जाती है और शिक्षण संस्थानों और अलग-अलग जगह पर बच्चों को शिक्षा और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता प्रदान की जाती है।
आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे. जिस तरह से हम उन्हें पालेंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा
पंडित जवाहरलाल नेहरू
आप बाल दिवस पर भाषण में पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में बता सकते है जो हमने आपको ऊपर बताया है। इसके साथ आप सभी बच्चो को शिक्षा पढ़ाई के महत्व के बारे में बता सकते है और चाचा नेहरू के कुछ भाषण जो हमने ऊपर दिए है उनके बारे में बता सकते है।
राजस्थान में बाल दिवस हमेशा बहुत जोर शोर के साथ मनाया जाता है यहां 14 से 20 नवंबर तक बाल दिवस सप्ताह का आयोजन किया जाता है। और 2021 में यहां विधानसभा को भी बच्चों से चलवाने का निर्णय लिया गया है, जिसे बाल सत्र के नाम से जाना जाएगा।
यह सभी विषय आपको पोस्ट के अंदर दिए गए है जिसने आप अपने बाल दिवस को खास बना सकते हो। ज्यादा जानकारी के लिए पोस्ट पढ़े।
भारत में १४ नवम्बर और दुनिया ने चिल्ड्रंस डे २० नवंबर को मनाया जाता है। आपको ज्यादा जानकारी पूरी पोस्ट पढ़ने पर मिलेगी।
मोटो जी32 रिव्यू | Moto G32 Review In Hindi कंपनी क्या दावा करती है Moto…
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) भारतीय उपमहाद्वीप में मनाया जाने वाला एक त्यौहार है। इस भाई बहन…
ओप्पो रेनो 8जेड 5जी रिव्यू | OPPO Reno 8Z 5G Review In Hindi कंपनी OPPO…
स्वतंत्रता दिवस (Independent Day) हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। इसी दिन 1947…
Himalaya Neem Face Wash Review In Hindi: ऐसा कौन होगा जो एक सुंदर पिंपल फ्री…
Nothing Phone 1 Review In Hindi: नथिंग का ये फोन जब से बाज़ार में आया…