मानुषी छिल्लर जीवनी, संपत्ति फिल्म पृथ्वीराज चौहान | Manushi Chhillar Biography & NET worth in Hindi

मानुषी छिल्लर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ और इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल नई दिल्ली से की साथ ही अपने कॉलेज की पढ़ाई भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से की।

मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)
मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)

मानुषी छिल्लर जीवन परिचय | manushi chhillar biography Wikipedia in Hindi

नाम मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)
जन्म की तारीख और समय14 मई 1997 (आयु 24 वर्ष), रोहतक, हरियाणा
लंबाई और वजन ( height and weight)5 फिट 9 इंच लंबाई,
55 किलोग्राम लगभग
पुरस्कार मिस वर्ल्ड 2017,
फेमिना मिस इंडिया 2017
फिल्म पृथ्वीराज चौहान
माता पिता का नाम डॉ. नीलम छिल्लर, डॉ. मित्रा बासु छिल्लर
बॉयफ्रेंड और पति का नाम अभी शादी नही हुई है और boyfriend का खुलासा नही
भाई और बहनछिल्लर डालमित्र(brother),
दिवांगना छिल्लर(sister)

मानुषी छिल्लर का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

मानुषी छिल्लर का गृह नगर सोनीपत हरियाणा माना जाता है। उनके पिता मित्रा बसु और माता नीलम छिल्लर दोनो ही डॉक्टर है। इनके भाई का नाम डालमित्र छिल्लर और बहन का नाम दिवांगना छिल्लर है, जो एलएलबी कर रही है और मानुषी स्वयं एमबीबीएस कर चुकी है। हरियाणा के जाट(जाति )(caste) (हिंदू धर्म) से आने वाली मानुषी छिल्लर ने अपनी शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल, नई दिल्ली, और भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन, सोनीपत से पूरी की है। इनके परिवार के ज्यादातर लोग मेडिकल सेक्टर से जुड़े हुए हैं इनकी बहन न्यायपालिका से जुड़ रही है।

मनुषी चिल्लर के द्वारा जीते गए अवार्ड

  • 24 जून 2017 को मानुषी छिल्लर ने फेमिना मिस इंडिया में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया और मिस फोटोजेनिक अवार्ड जीता।
  • मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया।
  • मानुषी को एनीमिया फ्री हरियाणा योजना का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया और १८ करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

मानुषी छिल्लर के बारे में रोचक तथ्य

  • मानुषी छिल्लर भारत की छठवीं मिस वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक है।
  • मानुषी छिल्लर का पसंदीदा राजनेता नरेंद्र मोदी जी हैं और पसंदीदा हीरोइन प्रियंका चोपड़ा है।

मानुषी छिल्लर से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान पूछा गया सवाल जिसके कारण वह विजेता बनी?

संसार में किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा वेतन दिया जाना चाहिए और क्यों?

मानुषी छिल्लर ने इस सवाल का जवाब देते हुए अपनी मां को सर्वोपरि बताया और कहा कि मैं अपनी मां के सबसे करीब हूं। मेरी मां मेरे लिए प्रेरणा है और मां सबके लिए बलिदान देती हैं। उनका ये जवाब सभी को पसंद आया।

मानुषी छिल्लर ने अब तक कितनी फिल्में की हैं?

मानुषी छिल्लर ने अब तक सिर्फ एक फिल्म की है जिसका नाम पृथ्वीराज है और जिस पर भी विवाद चल रहा है।

Leave a Comment