भारत के राज्यों से संबंधित लोकनृत्य

  • झारखंड के प्रमुख लोकनृत्यों में छऊ, सरहुल, जट – जटिन, करमा, डांगा, विदेशिया, सोहराई इत्यादि है।
  • उत्तराखंड के प्रमुख लोकनृत्यों में गढ़वाली, कुमायूँ, कजरी, झोरा, रासलीला, चपादी आदि है।
  • आंध्र प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्यों में कुचिपुड़ी (शास्त्रीय), घंटामर्दाला, मोहिनीअट्टम (शास्त्रीय), कुम्मी, सिद्धि मधुरी, छड़ी आदि है।
  • छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकनृत्यों में पण्डवानी, गौडी, करमा, झूमर, डागला, पाली, टपाली, नवारानी, दिवारी इत्यादि है।
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्यों में रासलीला, नौटंकी, झूला, कजरी, जद्दा, चाचरी, जैता है।
  • तमिलनाडु के प्रमुख लोकनृत्यों में भरतनाट्यम (शास्त्रीय), कुमी, कोलट्टम, कावड़ी आदि है।
  • जम्मू कश्मीर के प्रमुख लोकनृत्यों में हिकात, मंदजास, कूद दण्डीनाच, दमाली है।
  • मिजोरम के प्रमुख लोकनृत्यों में खानट्म, पाखुपिला, चेरोकान आदि है।
  • पंजाब के प्रमुख लोकनृत्यों में भांगड़ा, गिद्धा, डफ, धमान आदि है।
  • नागालैंड के प्रमुख लोकनृत्यों में चोंग, खैवा, लीम, नुरालीम है।
  • कर्नाटक के प्रमुख लोकनृत्यों में यक्षगान, कुनीता, कर्गा, लाम्बी, वीरगास्से आदि है।
  • अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्यों में मुखौटा नृत्य, युद्ध नृत्य आदि है।
  • गोवा के प्रमुख लोकनृत्यों में माण्डी, झागोर, खोल, ढकनी आदि है।
  • मेघालय के प्रमुख लोकनृत्यों में लाहो, बांग्ला है।
  • महाराष्ट्र के प्रमुख लोकनृत्यों में लावणी, नकटा, कोली, लेझिम, गफा, बोहदा, गौरीचा, ललिता, तमाशा, मौनी, लेजम, पोवाड़ा इत्यादी है।
  • राजस्थान के प्रमुख लोकनृत्यों में झूमर, घापाल, फूंदी, पनिहारी, जिन्दाद, नेजा, गणगौर है।
  • हिमाचल प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्यों में धमान, छपेली, महाथू, नटी, डांगी, चम्बा, थाली, झंता, डफ, डंडानाच आदि है।
  • गुजरात के प्रमुख लोकनृत्यों में गरबा, डाण्डिया टिप्पानी जुरियुन, भवई, रासलीला, लास्या, पणिहारी आदि है।

Leave a Comment