राम मनोहर लोहिया भारत के पहले एंटी कांग्रेसी समाजवादी स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका जन्म 23 मार्च 1910 को अकबरपुर गांव, जिला अयोध्या में हुआ। इनके पिताजी का नाम हीरालाल पेशे और माता जी का नाम चंदा देवी था। राम मनोहर लोहिया ने कोलकाता विश्वविद्यालय से बीए और हंबोल्ट विश्वविद्यालय बरेली से पीएचडी की डिग्री हासिल की।
![](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2021/10/PicsArt_10-11-07.32.22-1024x573.jpg)
राम मनोहर लोहिया जीवनी
नाम | राम मनोहर लोहिया(ram manohar Lohiya) |
माता पिता का नाम | हीरालाल पेशे और चंदा देवी |
जन्म का समय और स्थान | 23 मार्च 1910, अकबरपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश |
मृत्यु का स्थान और समय | 12 अक्टूबर 1967, नई दिल्ली, भारत |
शैक्षणिक योग्यता | कोलकाता विश्वविद्यालय से बीए, हंबोल्ट विश्वविद्यालय से पीएचडी |
राजनीतिक दल | प्रजासमाजवादी पार्टी, संयुक्त समाजवादी दल |
पेशा/ प्रसिद्ध | राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी |
विचारधारा | समाजवादी |
राम मनोहर लोहिया का प्रारंभिक जीवन
राम मनोहर लोहिया का जन्म अयोध्या में हुआ उनके पिता जी देश की सच्ची सेवा करने वाले राष्ट्रभक्त थे। बचपन में ही राम मनोहर लोहिया की माता जी का निधन हो गया इसीलिए उनको उनकी दादी ने पाला था। और उनकी दादी उनको बहुत प्यार करती थी।
उन्होंने चौथी तक पढ़ाई टंडन पाठशाला से की और बाद में विश्वेश्वरनाथ हाईस्कूल से बारवी तक पढ़े। और कोलकाता विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद हंबोल्ट विश्वविद्यालय बर्लिन से उन्होंने पीएचडी की उपाधि ली।
हिंदी के सरलीकरण की नीति और अंग्रेजी हटाओ आंदोलन
राम मनोहर लोहिया ने हिंदी के सरलीकरण पर जोर दिया, उन्होंने कहा भाषा दो तरीके की होती है एक भाषा जो कुछ शब्दों में सिमट कर रह जाए जैसे अंग्रेजी और एक भाषा जिसमें दो या तीन वर्ण का प्रयोग किया जाए और वे जनमानस की भाषा हो और उसको सब समझे हिंदी का ऐसा सरलीकरण किया जाए।
भारत छोड़ो आंदोलन में राम मनोहर लोहिया की भूमिका
भारत छोड़ो आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ ज्यादा बड़े नेता गिरफ्तार हो चुके थे। लेकिन राम मनोहर लोहिया जेल से बाहर थे और उन्होंने जेल से बाहर रहते हुए भारत छोड़ो आंदोलन को जमीनी स्तर पर चलाए रखने का कार्य किया। और देश को आजादी दिलाने वाले आंदोलन को सफल बनाने में कारगर साबित हुए।
गोवा मुक्ति आंदोलन में राम मनोहर लोहिया की भूमिका
18 जून 1946 में राम मनोहर लोहिया ने गोवा मुक्ति आंदोलन छेड़ दिया। और हिंदू मुस्लिम एकता में भी कारगर साबित हुए।
Bigg Boss 15: अफसाना खान ने की विशाल की बेइज्जती
Current affairs: bitcoin को राष्ट्रीय मुद्रा बनाने वाला पहला देश कोनसा है?
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की बनी जोड़ी
Kbc 13: सबसे बड़ी डॉल्फिन प्रजाति ओर्का को किस नाम से जाना जाता है?
Kbc 13: आंत के अंगो के अध्ययन की क्या कहा जाता है?