विवेक बिन्द्रा जीवनी गीताजी से बिसनेस ट्रेनिंग | Vivek Bindra biography in Hindi

डॉ. विवेक बिंद्रा एक भारतीय लेखक, बिसनेस कोच और पब्लिक स्पीकर है। इनका जन्म 5 अप्रैल 1978 में दिल्ली, भारत में हुआ। कहते है की इनको सबसे ज्यादा प्रेरणा भगवत गीता से मिली जिसके बाद इन्होंने संन्यासी जीवन भी जीया, अब ये मोटिवेशनल स्पीकर है।

Vivek Bindra लेखक और बिसनेस कोच के साथ पब्लिक स्पीकर

डॉ. विवेक बिंद्रा जीवन परिचय | Dr. Vivek Bindra biography in Hindi

नाम विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra)
पत्नी का नाम (wife’s name)गीता सबरवाल (Geeta Saberwal)
जन्म का समय और स्थान (date of birth and place)5 अप्रैल 1978 , दिल्ली, भारत
बेटे का नाम (son’s name)माधव बिंद्रा (Madhav Bindra)
राष्ट्रीयता भारतीय
उम्र 44 वर्ष (2022 तक)
पेशा लेखक, बिसनेस कोच, पब्लिक स्पीकर
शिक्षा mba

विवेक बिंद्रा का परिवार और शिक्षा

विवेक बिंद्रा के जन्म के कुछ ही साल बाद उनके पिताजी की मृत्यु हो गई और उनकी माताजी ने दूसरी शादी कर ली। इन्होंने अपनी जिंदगी दादा दादी और बुआजी के साथ गुजारी और कुछ समय हॉस्टल में भी रहे। इनकी पत्नी का नाम गीता सबरवाल है।

Dr Vivek bindra की प्रारंभिक शिक्षा St. Xavier College Delhi से की और अपनी बिसनेस mba की पढ़ाई एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस से की है।

भगवत गीता और विवेक बिंद्रा

जब इनका एडमिशन यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन बिजनेस स्कूल में हुआ। यह इनके पास इतने पैसे नही थे उस समय कुछ लोगो ने इनको भगवत गीता पढ़ने को कहा। 2004 से इन्होंने भगवत गीता पढ़ना प्रारंभ किया और इसी से प्रेरित होकर ये मोटिवेशनल स्पीकर बन गए।

जीया संन्यासी जीवन

इन्होंने अपने जीवन में कुछ समय के लिए सन्यास भी लिया और ये मंदिर में ही रहते और वहां झाड़ू पोंछा करते और मंदिर में खाना आदि क्रियाएं किया करते इसके कारण इन्हें अपने जीवन में सन्यास का भी बहुत लाभ मिला।

विवेक बिंद्रा के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • विश्व का सबसे बड़ा बिसनेस लेसन (24 अप्रैल 2020)
  • विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन बिक्री लेसन (31 मई, 2020)
  • विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन रणनीति प्रबंधक लेसन (27 जून, 2020)
  • विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन इवेंट ( विषय -How to Start up)(15 अगस्त 2020)
  • विश्व का सबसे बड़ा रिटेल मैनेजमेंट लेसन (Sept 27, 2020)
  • विश्व का सबसे बड़ा लीडरशिप लेसन इवेंट (20 जून, 2021)
  • विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन इवेंट (40 Low-cost Marketing Ideas) (15 अगस्त 2021)

डॉक्टर विवेक बिंद्रा के बारे में रोचक तथ्य

  • दुनिया का सबसे बड़े बिजनेस कोच यूट्यूब के माध्यम से इनके १० मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइब है।
  • इनके यूट्यूब चैनल को यूट्यूब पर फ्री लर्निंग यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है।
  • इनको अनेक अवार्ड और सम्मानों से भी नवाजा गया है।

Leave a Comment