बिल गेट्स जीवनी संपत्ति| bill gates biography in hindi

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक और एक समय दुनिया की सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को वॉशिंगटन अमेरिका में हुआ। बिल गेट्स के पिता का नाम विलियम हेनरी गेट्स है, जो पेशे से एक वकील थे। और उनकी माता का नाम मैरी मैक्‍सवेल गेट्स है, जो स्कूल में शिक्षक थी।

बिल गेट्स बचपन में जब स्कूल में थे तो वह अपने दोस्तों से कहा करते थे कि वह 30 साल की उम्र में मिलेनियर बनेंगे लेकिन सच तो यह है कि 31 साल की उम्र में सचमुच मिलेनियर बन गए।

बिल गेट्स बिजनेस केस स्टडी

बिल गेट्स जीवनी

बिल गेट्स

बिल गेट्स की शिक्षा

बिल गेट्स ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लेकसाइड स्कूल से की और वो एक कॉलेज ड्रॉपआउट थे क्योंकि जब वो हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए गए तब उन्होंने अपनी शिक्षा छोड़ दी थी।

बिल गेट्स जीवन परिचय | Bill Gates Biography in Hindi

नाम बिल गेट्स
माता का नाम मैरी मैक्‍सवेल गेट्स
पिता का नाम विलियम हेनरी गेट्स
पत्नी का नाममिलिंडा गेट्स
जन्म तिथि28 अक्टूबर, 1955
जन्म स्थानवॉशिंगटन, अमेरिका
संपत्ति135.2 बिलियन USD (2021)
बहनों का नाम लिब्बी गेट्स और क्रिस्टी गेट्स
बच्चे जेनिफर कैथरीन गेट्स
फोवे अडले गेट्स
रोरी जॉन गेट्स
कंपनी माइक्रोसॉफ्ट

बिल गेट्स का परिवार

बिल गेट्स के पिता का नाम विलियम हेनरी गेट्स और माता का नाम मैरी मैक्‍सवेल गेट्स है। उनकी दो बहने है जिनका नाम लिब्बी गेट्स और क्रिस्टी गेट्स है, बिल गेट्स किस शादी मिलिंडा गेट्स से हुई और इनके तीन बच्चे है जिनका नाम जेनिफर कैथरीन गेट्स फोवे अडले गेट्स रोरी जॉन गेट्स है।

बिल गेट्स के बारे में रोचक तथ्य

  • बिल गेट्स को बचपन में ट्रे निकनेम से बुलाया जाता था।
  • टिक-टैक्-टू नाम का एक गेम बिल गेट्स का पहला कंप्यूटर प्रोग्राम था जिसे उन्होंने सबसे पहले बनाया था।
  • बिल गेट्स के मरने के बाद उनके बच्चों को सिर्फ 10 10 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे इसके अलावा उनको और कोई संपत्ति नहीं दी जाएगी।
  • अगर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी सही तरीके से नहीं चलती तो बिल गेट्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक खोजकर्ता बनना चाहते थे।
  • बिल गेट्स गरीबों को बहुत ज्यादा दान करते हैं और उनके पास अभी तक कोई कॉलेज डिग्री भी नहीं है।
  • बिल गेट्स को 2010 में जेफ़र्सन अवार्ड गरीबों के हित में काम करने के लिए दिया गया।

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की स्थापना

बिल गेट्स ने अपने दोस्त एलन के साथ मिलकर 1975 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की स्थापना की।

Leave a Comment