आजादी से लेकर अब तक राजस्थान में कितने मुख्यमंत्री रहे और उनका क्या कार्यकाल रहा और कितनी बार राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाया गया। और कौन सा मुख्यमंत्री किस पार्टी से रहा और उसके बारे में रोचक तथ्य आप इस पोस्ट में जानेंगे।
क्रम संख्या | मुख्यमंत्री का नाम (name of chief minister) | मुख्यमंत्री पद कार्यकाल (Chief Minister’s tenure) | राजनीतिक दल (Political Party) |
---|---|---|---|
1 | हीरालाल शास्त्री | 7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1951 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
2 | कदांबी शेषाटार वेंकटाचार | 6 जनवरी 1951 से 25 अप्रैल 1951 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
3 | जय नारायण व्यास पुष्करणा | 26 अप्रैल 1951 से 3 मार्च 1952 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
4 | टीका राम पालीवाल | 3 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
5 | जय नारायण व्यास | 1 नवंबर 1952 से 12 नवंबर 1954 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
6 | मोहनलाल सुखाडिया | 13 नवंबर 1954 से 11 अप्रैल 1957 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
7 | मोहनलाल सुखाड़िया | 11 अप्रैल 1957 से 11 मार्च 1962 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
8 | मोहनलाल सुखाड़िया | 12 मार्च 1962 से 13 मार्च 1967 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
9 | राष्ट्रपति शासन | 13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967 तक | |
10 | मोहनलाल सुखाड़िया | 26 अप्रैल 1967 से 9 जुलाई 1971 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
11 | बरकतुल्ला खान | 9 जुलाई 1971 से 11 अगस्त 1973 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
12 | हरिदेव जोशी | 11 अगस्त 1973 से 29 अप्रैल 1977 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
13 | राष्ट्रपति शासन | 29 अप्रैल 1977 से 22 जून 1977 तक | |
14 | भैरों सिंह शेखावत | 22 जून 1977 से 16 फरवरी 1980 तक | जनता पार्टी |
15 | जगन्नाथ पहाड़िया | 6 जून 1980 से 13 जुलाई 1981 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
16 | शिवचरण माथुर | 14 जुलाई 1981 से 23 फरवरी 1985 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
17 | हीरा लाल देवपुरा | 23 फरवरी 1985 से 10 मार्च 1985 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
18 | हरिदेव जोशी | 10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
19 | शिवचरण माथुर | 20 जनवरी 1988 से 4 दिसंबर 1989 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
20 | हरिदेव जोशी | 4 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
21 | भैरों सिंह शेखावत | 4 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक | भारतीय जनता पार्टी |
22 | राष्ट्रपति शासन | 15 दिसंबर 1992 से 4 दिसंबर 1993 तक | |
23 | भैरों सिंह शेखावत | 4 दिसंबर 1993 से 29 नवंबर 1998 तक | भारतीय जनता पार्टी |
24 | अशोक गहलोत | 1 दिसंबर 1998 से 8 दिसंबर 2003 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
25 | वसुंधरा राजे सिंधिया | 8 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008 तक | भारतीय जनता पार्टी |
26 | अशोक गहलोत | 12 दिसंबर 2008 से 13 दिसंबर 2013 तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
27 | वसुंधरा राजे सिंधिया | 13 दिसंबर 2013 से 16 दिसंबर 2018 तक | भारतीय जनता पार्टी |
28 | अशोक गहलोत | 17 दिसंबर 2018 से अब तक | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
अजमेर राज्य का मुख्यमंत्री
- हरिभाऊ उपाध्याय अजमेर के पहले और आखिरी मुख्यमंत्री रहे।
![हरिभाऊ उपाध्याय](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/आज-का-इतिहास-9.jpg)
- जो 24 मार्च 1952 31 से अक्टूबर 1956 तक मुख्यमंत्री रहे।
- यह भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे।
हीरा लाल शास्त्री
- राजस्थान की पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री जी थे यह वृहत राजस्थान के भी मुख्यमंत्री रहे।
![हीरालाल शास्त्री](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/706-Hiralal-Shastri.jpg)
- इनका जन्म 24 नवम्बर 1899 को जयपुर जिले में जोबनेर के एक किसान परिवार में हुआ था।
- दिसम्बर 28, 1974 को इनकी मृत्यु हो गई।
सी एस वेंकटाचारी
- यह राजस्थान के मूल निवासी नही थे लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री बने।
टीका राम पालीवाल
![टीकाराम पालीवाल](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/24-april-9_1619253110-683x1024.jpg)
- टीकाराम पालीवाल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राजस्थान के मुख्यमंत्री बने।
जय नारायण व्यास
![जय नारायण व्यास](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/Jai_Narayan_Vyas_1974_stamp_of_India.jpg)
- जयनारायण व्यास 2 बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने।
मोहन लाल सुखाड़िया
![मोहनलाल सुखाड़िया](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/640px-Mohan_Lal_Sukhadia_1988_stamp_of_India.jpg)
- मोहनलाल सुखाड़िया राजस्थान के सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बने उन्होंने 4 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
बरकतुल्लाह खान
![बरकतुल्लाह खान](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220125_180834.jpg)
- राजस्थान के पहले मुस्लिम मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खान रहे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से थे।
हरिदेव जोशी
- हरिदेव जोशी 4 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे।
भैरोंसिंह शेखावत
![भैरोंसिंह शेखावत भैरोंसिंह शेखावत](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/The_Vice_President_Shri_Bhairon_Singh_Shekhawat_in_a_Traditional_Rajasthani_Turban_during_a_book_release_function_in_New_Delhi_on_January_27_2004.jpg)
- भैरों सिंह शेखावत राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ भारत के उपराष्ट्रपति भी रहे।
जगन्नाथ पहाड़िया
![जगन्नाथ पहाड़िया](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/Jagannath_Pahadia.jpg)
- जगन्नाथ पहाड़िया राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री थे।
शिवचरण माथुर
![शिवचरण माथुर](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/l_1595414548-1024x691.jpeg)
- शिवचरण माथुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की तरफ से राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे।
हीरा लाल देवपुरा
![हीरा लाल देवपुरा](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220125_130929.jpg)
- 23 फरवरी 1985 से 10 मार्च 1985 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला।
अशोक गहलोत
![अशोक गहलोत](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/Mr._Ashok_Gehlot_Chief_Minister_Rajasthan._India.jpeg)
- यह भी कांग्रेस पार्टी से 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके है और वर्तमान मुख्यमंत्री है।
वसुन्धरा राजे सिंधिया
![वसुंधरा राजे सिंधिया](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/vasundhra-raje-72-1584794213-434976-khaskhabar.jpg)
- राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री और 2 बार मुख्यमंत्री रही।
राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?
राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया थी जिन्होंने 8 दिसंबर 2003 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
राजस्थान के पहले मुस्लिम मुख्यमंत्री कौन थे?
राजस्थान के प्रथम मुस्लिम मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खान ने 9 जुलाई 1971 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
राजस्थान के पहले दलित(SC) मुख्यमंत्री कौन थे?
राजस्थान के पहले अनुसूचित जनजाति के मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया थे जिन्होंने 6 जून 1980 को शपथ ली।