यूरोपीय संघ क्या है?, उद्देश्य, इतिहास और जानकारी | European Union Defination, Purpose, History Members In Hindi

यूरोपीय संघ (European Union) एक 27 यूरोपीय महाद्वीप के देशों का संगठन है जिसकी स्थापना 1 नवंबर 1993 में हुई। यह संगठन यूरोप में राजनीतिक और आर्थिक एकीकरण की भावना से मास्ट्रिच संधि द्वारा बनाया गया। इसमें यूरोपीय संसद, यूरोपीय न्यायालय और यूरोपीय सेंट्रल बैंक भी शामिल है।

यूरोपीय संघ की परिषद संसद ब्रुसेल्स
केंद्रीय अधिकोष (Central bank)फ्रैंकफर्ट शहर
संसद का सचिवालयलक्ज़मबर्ग शहर
आधिकारिक भाषा (Official Language)1. बल्गेरियन
2. क्रोएशियाई
3. चेक
4. दानिश
5. डच
6. अंग्रेज़ी
7. एस्तोनियावासी
8. फिनिश
9. फ्रेंच
10. जर्मन
11. यूनानी
12. हंगरी
13. आयरिश
14. इतालवी
15. लात्वीयावासी
16. लिथुआनियाई
17. मोलतिज़
18. पोलिश
19. पुर्तगाली
20. रोमानियाई
21. स्लोवाकी
22. स्लोवेनियाई
23. स्पेनिश
24. स्वीडिश
आधिकारिक लिपि (Official Script)लैटिन, यूनानी, सिरिलिक
धर्म (Religion)71.6% ईसाई धर्म
24% कोई धर्म नही
1.8% इस्लाम
2.6% अन्य
शामिल 27 देश (Countries)1.ऑस्ट्रिया
2.बेल्जियम
3.बुल्गारिया
4.क्रोएशिया
5.साइप्रस
6.चेक गणतंत्र
7.डेनमार्क
8.एस्तोनिया
9.फिनलैंड
10.फ्रांस
11.जर्मनी
12.यूनान
13.हंगरी
14.आयरलैंड
15.इटली
16.लातविया
17.लिथुआनिया
18.लक्समबर्ग
19.माल्टा
20.नीदरलैंड
21.पोलैंड
22.पुर्तगाल
23.रोमानिया
24.स्लोवाकिया
25.स्लोवेनिया
26.स्पेन
27.स्वीडन
यूरोपीय संघ की परिषद की अध्यक्षताफ्रांस
लास्ट देश जो शामिल हुआ और लास्ट देश जिसने छोड़ा क्रोएशिया (1 जुलाई 2013),
यूनाइटेड किंगडम (31 जनवरी 2020)
यूरोपियन यूनियन का गठन (European Union Formation)पेरिस की संधि (18 अप्रैल 1951),
रोम की संधि (1 जनवरी 1958),
एकल यूरोपीय अधिनियम (1 जुलाई 1987),
मास्ट्रिच की संधि (1 नवंबर 1993)
क्षेत्रफल (Area)4,233,262 km2
जनसंख्या (Population)447,007,596 (106 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर)
सकल घरेलू उत्पाद (Gross domestic product)$17.0 ट्रिलियन (2021 के अनुसार)
गिनी गुणांक (GINI)30.2
मानव विकास सूचकांक (human development Index)0.911 (अधिकतम 1 में। से )
मुद्रा (Currency) यूरो (EUR)
इंटरनेट टीएलडी (Internet TLD).eu
वेबजाल (Website)europa.eu
European Union Flag
यूरोपीय यूनियन का झंडा

मुख्य बिंदु

  • यूरोपीय संघ ने यूरो की स्थापना की जो बाद में जाकर 12 देशों की राष्ट्रीय मुद्रा बना।
  • साल 2012 में यूरोपीय संघ को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उद्देश्य

  • यह यूरोपिय यूनियन में शामिल देशों को एक आंतरिक सांझा बाज़ार संचालित करता है।
  • इन देशों के बीच माल, पूंजी, सेवाओं की मुफ्त आवाजाही होती है।
  • यूरोपिय यूनियन (European Union) के सभी सदस्य देशों के लोग एक दूसरे के देश में बिना वीजा आवागमन कर सकते हैं।
  • यह देश आपस में कानून, चिकित्सा, पर्यटन, बैंकिंग और बीमा, सभी सदस्य देशों में व्यवसाय संचालित कर सकते हैं।

इतिहास

  • साल 1950 में बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, लक्जमबर्ग और नीदरलैंड इन 6 देशों ने मिलकर यूरोपीय व्यापार क्षेत्र की अवधारणा की स्थापना की।
  • साल 1957 में रोम की संधि:- इसने 1968 में सीमा शुल्क को समाप्त कर दिया। 1979 में इसमें डेनमार्क, आयरलैंड और यूनाइटेड किंगडम आदि को जोड़ा गया। पहली यूरोपीय संघ संसद भी 1979 में बनाई गई।
  • इसमें 1981 में ग्रीस और 1986 में स्पेन और पुर्तगाल शामिल हुए।
  • साल 1993 में, मास्ट्रिच की:- यूरोप में सांझा आम बाजार की स्थापना की गई और 1995 में ऑस्ट्रिया, स्वीडन और फिनलैंड को जोड़ा गया। और साल 2004 में साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, माल्टा, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया देश और जोड़े गए जिसके बाद 2007 में बुल्गारिया और रोमानिया यूरोपीय यूनियन में शामिल हुए।
  • साल 2009 में, लिस्बन की संधि:- यूरोपीय संसद की शक्तियों में वृद्धि की गई। इसने यूरोपीय संघ को अंतरराष्ट्रीय संधियों पर बातचीत करने व हस्ताक्षर करने का अधिकार दिया।
Map Of European Union
Map Of European Union

क्या आप जानते हैं? | Amazing Facts In Hindi

  • यूरोपीय संघ की 24 आधिकारिक भाषाएं है।
  • साल 2021 के अनुसार यूरोपीय संघ 17 ट्रिलियन डॉलर था जो बहुत ज्यादा था।
  • ब्रिटेन भी यूरोपीय यूनियन का सदस्य देश हुआ करता था लेकिन 29 जनवरी 2020 को यूरोपीय संसद ने ब्रेक्सिट समझौते के मंजूरी दी और 31 जनवरी को ब्रिटेन ईयू से अलग हो गया।
यह भी पढ़े

Leave a Comment