साउथ ईस्ट एशिया ट्रीटी आर्गेनाइजेशन | SouthEast Asia Treaty Organization In Hindi

दक्षिण पूर्व एशिया संधि संगठन (SEATO) एक दक्षिण पूर्व एशिया में क्षेत्रीय-रक्षा संगठन था। 8 सितंबर, 1954 को आस्ट्रेलिया की अध्यक्षता में मनीला में फ्रांस ,न्यूजीलैंड ,पाकिस्तान ,फिलीपींस ,थाईलैंड ,यूनाइटेड किंगडम , और संयुक्त राज्य अमेरिका ने संधि पर हस्ताक्षर किए वो संधि 19 फरवरी, 1955 को लागू हुई।

  • साल 1968 में पाकिस्तान सबसे पहले सीटो से हटने वाला देश बना।
  • साल 1975 में फ्रांस ने भी वित्तीय सहायता रोक दी।
  • SEATO की अंतिम बैठक 20 फरवरी, 1976 को हुई जिसके बाद 30 जून, 1977 को इसे आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया गया।
पूरा नाम (Full Form)दक्षिण पूर्व एशिया संधि संगठन (सीटो)
Southeast Asia Treaty Organization (SEATO)
स्थापना (Establishment)8 सितंबर 1954
विघटन (Dissolution)30 जून 1977
मुख्यालय (Head Quarter)बैंकॉक (थाइलैंड)
क्षेत्र (Area)दक्षिण – पूर्व एशिया
आधिकारिक भाषा (Official Language)अंग्रेजी, उर्दू, थाई, फिलिपिनो, स्पेनिश, और फ्रेंच

सीटो(SEATO) के सदस्य देश

  • ऑस्ट्रेलिया
  • फ्रांस
  • न्यूज़ीलैंड
  • पाकिस्तान
  • फिलीपींस
  • थाईलैंड
  • यूनाइटेड किंगडम
  • संयुक्त राज्य अमेरिका

सीटो(SEATO) द्वारा संरक्षित गैर-सदस्य देश

  • खमेर गणराज्य
  • लाओस
  • दक्षिण वियतनाम

सीटो के उद्देश्य

  • दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र को कम्युनिस्ट विस्तारवाद का शिकार होने से बचाना।
  • अमेरिका और ब्रिटेन देश विश्व में अपना दबदबा बनाना चाहते थे और रूस को चारो ओर से घेरने के साथ उसके विस्तार को रोकना चाहते थे।

SEATO के विघटन के कारण

  • भारत जैसे एशियाई देश का गुट निरपेक्ष बने रहना।
  • सभी देशों का बराबर सहयोग ना होना।
यह भी पढ़े

Leave a Comment