Pandit Birju Maharaj Biography, Kathak Dance Video, Date Of Birth (Age), Date Of Death, Wife, Story In Hindi: आज हम आपको कथक नर्तक और गायक बृज मोहन नाथ मिश्रा के बारे ने बताएंगे।
पंडित बिरजू महाराज का असली नाम (Real Name) पंडित बृजमोहन मिश्र था, यह एक प्रसिद्ध कथक नर्तक और गायक कलाकार थे। लखनऊ घराने के संबंध रखने वाले बिरजू महाराज के पिताजी जगन्नाथ महाराज भी कथक नर्तक थे।
![Pandit Birju Maharaj Kathak dancer](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220117_115220.jpg)
आइए हम जानते है बिरजू महाराज के संपूर्ण जीवन के बारे में सरल भाषा में।
![Kathak Dancer Pandit Birju Maharaj Biography जन्म :- 4 फ़रवरी 1938 (आयु 83) लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन :- 17 जनवरी 2022, भारत प्रसिद्धि : कथक नृत्य और गायक](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/Picsart_22-01-17_09-40-41-967-1024x1024.jpg)
बिरजू महाराज जीवन परिचय | Pandit Birju Maharaj Biography In Hindi
नाम (Name) | पंडित बृजमोहन मिश्र |
माता पिता का नाम (Parents Name) | जगन्नाथ महाराज (अच्छन महाराज) (पिता), अम्मा जी महाराज (माता) |
पेशा (Profession) | शास्त्रीय नर्तक, गायक, हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत |
चाचा ताऊ (Uncle) | लच्छू महाराज, शंभु महाराज |
जन्म तिथि और स्थान (Date Of Birth & Place) | 4 फरवरी 1938 लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
मृत्यु का समय और कारण | 16 जनवरी 2022, हार्ट अटैक के कारण |
नाती पोते पोतियां | शिंजनी कुलकर्णी (नाती), त्रिभुवन महाराज (पोते), रागिनी महाराज (पोती) |
उपनाम | बिरजू महाराज, कथक सम्राट, कथक सरताज |
![Pandit Birju Maharaj Bajirao mastani, Gadar ek Prem kahani](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/Picsart_22-01-17_10-49-23-862-1024x1024.png)
Latest News In Hindi
बिरजू महाराज का प्रारंभिक जीवन और परिवार
बिरजू महाराज का जन्म एक ब्रह्मण हिंदू परिवार में हुआ जहां उनके परिवार वाले लखनऊ घराने के लिए कथक नृत्य किया करते थे। इनका परिवार कथक ने निपुण होने के कारण इनमे भी कथक के गुण आ गए और ये कथक सम्राट बिरजू महाराज कहलाए। इसके अलावा ठुमरी, दादरा, भजन व ग़ज़ल गायकी में भी बिरजू महाराज का नाम अग्रणी भूमिका में गिना जाता है।
![Kathak dancer Birju Maharaj](https://jodhpurnationaluniversity.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220117_115204-1024x571.jpg)
बिरजू महाराज की अम्मा को उनका पतंग उड़ाना और गिल्ली डंडा खेलना बिलकुल पसंद नहीं था जिसके कारण उन्हें पतंग के पैसे घर से नही मिलते थे लेकिन बिरजू दुकानदार बब्बन मियां को अपना नाच दिखाकर पतंग ले लिया करता था।
इन्होंने अपना पहला गायन सिर्फ 7 वर्ष की छोटी उम्र ने गाया और जब बिरजू सिर्फ 9 वर्ष के थे तब 20 मई 1947 को इनके पिताजी का देहांत हो गया।
कपिला वात्स्यायन के साथ बिरजू महाराज दिल्ली आए और छोटे बच्चो को कथक सीखने लगे और कुछ समय बाद ही उन्हें कथक केंद्र, दिल्ली का कार्यभार दे दिया गया। बाद में दिल्ली में कलाश्रम नाम का उन्होंने कथक संस्थान भी खोला।
पंडित बिरजू महाराज कथक नृत्य वीडियो
पंडित बिरजू महाराज की मौत
16 जनवरी 2022 को 83 साल की उम्र में कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज की मृत्यु हार्टअटैक के कारण हुई। कहा जा रहा था की वो रात को अपने पोते के साथ खेल रहे थे और खेलते खेलते वे अचानक गिर गए और मृत्यु हो गई और दूसरी ओर न्यूज आ रही है की वो अंतराक्षी खेलते खेलते स्वर्ग सिधार गए।
मिले सम्मान/ पुरस्कार
पुरस्कार का नाम | विशेष / वर्ष |
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार | 1964 |
पद्म विभूषण | 1986 |
श्रीकृष्ण गण सभा द्वारा नृत्य चूड़ामणि पुरस्कार | 1986 |
कालिदास सम्मान | 1987 |
लता मंगेशकर पुरस्कार | 2002 |
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय | Honorary doctorate की उपाधि |
संगम कला पुरस्कार | |
भरत मुनि सम्मान | शास्त्रीय संगीत और नर्तको को दिया जाता है। |
आंध्र रत्न | |
नृत्य विलास पुरस्कार | |
आधारशिला शिखर सम्मान | |
सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार | भारत के साहित्यकारों और कलाकारों को दिया जाता है। |
राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार | नर्तको को दिया जाता है। |
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार | सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। |
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार | 2012 |
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का फिल्मफेयर पुरस्कार | 2016 |
कालिदास सम्मान | कालिदास सम्मान भारत के मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित कला सम्मान है। |
बिरजू महाराज के पिताजी अच्छन महाराज ही उनके गुरुजी थे।
इनका अस्पताल में नाम दुखहरण रखा गया और बाद में पंडित बृजमोहन मिश्र और कथक क्षेत्र में आने के बाद इनका नाम बिरजू महाराज हो गया।
रोचक तथ्य
- जिस अस्पताल में पंडित बिरजू महाराज का जन्म हुआ उस अस्पताल में उस दिन सभी जिनका जन्म हुआ वो लड़किया थी सिर्फ बिरजू महाराज को छोड़कर। इसलिए इनका नाम शुरुआत में दुखहरण भी रखा गया।
- इन्होंने कलाश्रम नाम से दिल्ली में ही एक नाट्य विद्यालय खोला यह इनकी इच्छा भी थी जो पूरी हो गई।
यह भी पढ़े
- भगवंत मान | जीवनी, जाती, पत्नी, तलाक, शिक्षा, भाषण, पत्नी, पुत्र (Bhagwant Mann Biography & Net Worth In Hindi)
- खालिस्तान | आंदोलन, इतिहास, नक्शा, भिंडरांवाले, विदेशी समर्थन, आतंकवाद (History, Movement, Map In Hindi)
- ऋषि सुनक (Rishi Sunak) | जीवनी, रोचक तथ्य ब्रिटेन के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री पद के दावेदार भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक
- डॉ. एस सोमनाथ | जीवनी, रोचक तथ्य | ISRO Chief scientist Dr S Somanath Biography In Hindi
- राजा राममोहन राय | जीवनी निबंध, सामाजिक सुधार, राजनीतिक और आर्थिक विचार Raja Ram Mohan Roy Biography In Hindi upsc pdf