जानिए कौन हैं डॉ. भूपेन हजारिका, जिनकी गूगल ने डूडल बनाकर मनाई जयंती

Google Doodle Dr. Bhupen Hazarika: डॉ. भूपेन हजारिका एक भारतीय गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। वे कई भाषाओं में गाने गाते थे जिनमे प्रमुखत: बंगाली और हिंदी है। भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 असम प्रांत, ब्रिटिश भारत में हुआ था।

Know who  is Dr. Bhupen Hazarika, whose birth anniversary was celebrated by Google with a doodle
Know who is Dr. Bhupen Hazarika, whose birth anniversary was celebrated by Google with a doodle

Google का Doodle लगाने का कारण

आज डॉ. भूपेन हजारिका की 96वीं जयंती है आज ही के दिन इनका जन्म हुआ था उसे ही सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने इनका डूडल अपने सर्च इंजन पर लगाया है। आगे हम इनके बारे में ज्यादा जानकारी जानेंगे ये कौन थे और क्या करते थे? आपको इनके जीवन से कुछ अलग सीखने को जरूर मिलेगा।

  • इनके द्वारा असम राज्य की संस्कृति को अपनी कला के द्वारा देश के सभी हिस्सों में पहुंचाया।
  • शुरुआत से ही किया था जाती प्रथा का विरोध क्योंकि लोगो ने जाती को लेकर उनका मजाक उड़ाया था लेकिन भूपेन जी ने उन्हे सीरियस नही लिया।

डॉ. भूपेन हजारिका के पांच गाने जो आपको सुनने चाहिए

O Ganga Behti Ho Kyon – Dr. Bhupen Hazarika
O Bideshi Bondhu – Dr. Bhupen Hazarika
Dil Hoom Hoom Kare – Dr. Bhupen Hazarika
Haan Aawara Hoon
Gaja Gamini

डॉ. भूपेन हजारिका को मिले सम्मान और पुरष्कार

  • साल 1975 में भूपेन हजारिका को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
  • साल 1992 में इनको फिल्म जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार दादा साहेब फाल्के इनको दिया गया।
  • साल 2009 में इन्हे असम रत्न और संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
  • साल 2011 में इनको अपनी कला के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • वहीं साल 2019 में इन्हे भारत देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न को दिया गया और इन्हे यह मरणोपरांत दिया गया था।

डॉ. भूपेन हजारिका का जीवन परिचय | Dr. Bhupen Hazarika Biography In Hindi

डॉ भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर, 1926 को ऊपरी असम के सादिया में हुआ था। वे गायन में अपने पिता नीलकांत हजारिका जो एक स्कूल शिक्षक थे और अपनी मां शांतिप्रिय हजारिका से प्रभावित थे।

डॉ. भूपेन हजारिका अपने परिवार में 10 भाई बहन थे और उनकी मां ने उन सबको संगीत से अवगत करवाया जिसके बाद मात्र 10 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला गाना गाया।

भूपेन हजारिका की शिक्षा | Dr. Bhupen Hazarika Education Qualification

डॉ. भूपेन हजारिका ने 1940 में मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की; 1942 में कॉटन कॉलेज से इंटरमीडिएट इन आर्ट्स (IA) और फिर उच्च अध्ययन के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में शामिल हुए और बाद में B.A. साल 1944 में और M.A. साल 1946 में पूरा किया। और बाद में उन्हें अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप और पीएचडी की डिग्री मिली।

कब हुई डॉ. भूपेन हजारिका की मृत्यु

डॉ. भूपेन हजारिका का निधन 5 नवंबर 2011 को 85 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ।

यह भी पढ़े

Leave a Comment